Home Pradesh Bihar राज्य सरकार के खिलाफ किया गया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

राज्य सरकार के खिलाफ किया गया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

0
राज्य सरकार के खिलाफ किया गया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

ध्रुव कुमार सिंह, मुज़फ्फरपुर, बिहार,  

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ किया गया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ, पटना के राज्यस्तरीय आहूत कार्यक्रम के आलोक में  बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के द्वारा भोजनावकाश के समय राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय कर्मियों द्वारा बैनर के साथ जुलूस के रूप में कर्मचारी संघ कार्यालय से निकल कर विश्वविद्यालय मुख्यालय में सभी गैलरी में भ्रमण कर नारेबाजी किया गया, विश्वविद्यालय मुख्यालय पर आयोजित सभा का संचालन प्रदेश महासचिव राघवेन्द्र सिंह ने किया और बिहार सरकार के कर्मचारी विरोधी नीति एवं वेतन सत्यापन कोषांग द्वारा कर्मचारियों को अवैध तरीके से वेतन कटौती पर प्रकाश डालते हुए कहा की तत्काल प्रभाव से वेतन सत्यापन कोषांग पर रोक लगा जाय और निदेशक के पत्रांक 2892 दिनांक 22/07/2023 को वापस लिया जाए तथा सचिवालय कर्मियों की भांति विश्वविद्यालय कर्मचारी को वेतनमान  में निर्धारण की संपुष्ट किया जाय। विश्वविद्यालय सचिव गौरव ने कहा की उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के बाद संख्या 516/2013 के अनुरूप वेतन बिंदु का निर्धारण किया जाय तथा विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ पटना के साथ हुई समझौते पत्रांक 123/सी दिनांक 25 फरवरी 1987 एवं 551/ सी दिनांक 4 अगस्त 2010 को लागू किया जाए। विश्वविद्यालय कोषाध्यक्ष विकास मिश्रा कहा की महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति के सचिवालय द्वारा निर्गत अधिसूचना संख्या 429/14 दिनांक 04-03-2014 के अनुरूप वेतन बिंदु का निर्धारण किया जाए। तथा विश्वविद्यालय अधिनियम 1976 का अनुपालन किया जाए. महासंघ के संगठन मंत्री रंजन कुमार ने अपने संबोधन में कहा की अंतर वेतन की राशि का भुगतान किया जाय। प्रदर्शन के दौरान आयोजित सभा में विश्वविद्यालय अध्यक्ष रामकुमार,उपाध्यक्ष अजय कुमार, महासंघ के संजीव कुमार सिंह, दीपेंद्र भरद्वाज, संयुक्त सचिव विजय प्रताप सिंह, सहायक सचिव सुरेश राय, सदस्य प्रभात कुमार, कुंदन कुमार, इंद्रसेन, मुकेश, हिमांशु कुमार, सीताराम, नवीन, दिवाकर, किशुन महतो, सुधीर कुमार, चन्दन कुमार, अभिषेक आनंद, अजय कुमार यादव, नवल किशोर चौधरी, सुरेश चौपाल,कुमार सुनील प्रधान सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित थें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here