Home Pradesh Bihar जयकांत सिंह ‘जय’ बनें अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री

जयकांत सिंह ‘जय’ बनें अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री

0
जयकांत सिंह ‘जय’ बनें अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री

प्रो. (डॉ.) जयकांत सिंह जय बनें अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री

ध्रुव कुमार सिंह, मुज़फ्फरपुर, बिहार,  

अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के स्वर्ण जयंती वर्ष पर झारखंड के जमशेदपुर में बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में सम्मेलन का 27वाँ अधिवेशन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में देश- विदेश के दो सौ से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के 27वाँ अधिवेशन में केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, भोजपुरी लैंग्वेज स्पीकिंग यूनियन, मॉरीशस के चेयरपर्सन डॉ.सरिता बुधु, सरयू राय, विधायक, झारखण्ड, संजय मयूख, विधान पार्षद, बिहार विधान परिषद, नेपाल के वरीय भोजपुरी साहित्यकार सह भाषा आयोग नेपाल के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, ब्रजेश त्रिपाठी मुख्य सतर्कता अधिकारी कोल इंडिया, भारत सरकार ने विचार व्यक्त किये। अधिवेशन में विभिन्न पहलुओं पर साहित्यिक विमर्श, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा पुस्तक प्रदर्शनी आदि का आयोजन हुआ. इसके साथ ही साहित्यकार सम्मान भी इस कार्यक्रम का हिस्सा रहा. भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की गयी. मॉरीशस से आयी सरिता बुधु ने कहा कि मॉरीशस के भोजपुरी गीतों को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल किया है. मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, गिनि आदि अनेक देशों में भोजपुरी सेवी अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं। नेपाल से आये प्रतिनिधि गोपाल ठाकुर जो कि वहां के पूर्व संसद सदस्य एवं वर्तमान में भाषा उत्थान के अध्यक्ष हैं, ने कहा कि नेपाल में भी भोजपुरी तीसरी सबसे बड़ी भाषा है एवं वहां कि भोजपुरी भाषी जनता काफ़ी सक्रिय है. 27 वाँ अधिवेशन में भोजपुरी सेवी और विद्वान साहित्यकार डॉ.ब्रजभूषण मिश्र को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं डॉ.जयकांत सिंह ‘जय’ विभागाध्यक्ष, भोजपुरी विभाग, बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर को राष्ट्रीय महामंत्री चुना गया। इसके साथ हीं सर्वसम्मति से कार्यसमिति का पुनर्गठन हुआ, जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.महामाया प्रसाद विनोद, उपाध्यक्ष डॉ.विष्णु देव तिवारी, हरेन्द्र कुमार एवं अजय कुमार ओझा, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, साहित्य मंत्री गुलरेज शहजाद, प्रकाशन मंत्री ज्योतिष पांडेय, संगठन मंत्री कौशल मुहब्बतपुरी, प्रचार मंत्री राजेश भोजपुरिया, प्रबंधन मंत्री अंकुश्री, कला मंत्री मनोज भावुक एवं कार्यालय मंत्री दिलीप कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रामबहादुर राय, मूंगालाल शास्त्री, दिव्येन्दु त्रिपाठी, वीणा पांडेय भारती, माधवी उपाध्याय, रविन्द्र श्रीवास्तव, डॉ.रविकेश मिश्र, डॉ.राजेश कुमार मांझी, डॉ.ओम प्रकाश “राजापुरी’, ‘डॉ.जगमोहन कुमार, डॉ.विक्रम कुमार सिंह, प्रकाश प्रियांशु, मीडिया सेल प्रभारी शिवानुग्रह नारायण सिंह, डॉ.रंजन विकास एवं  प्रमोद कुमार सिंह को मनोनीत किया गया। इसके साथ हीं चंद्रशेखर सिंह, अधिवक्ता, उच्च न्यायालय, पटना को विधिक सलाहकार, प्रदेश इकाई संयोजक के रूप में विनोद कुमार सिन्हा को छत्तीसगढ़, मनोकामना सिंह को झारखण्ड, उमाशंकर राय को उत्तर प्रदेश, हरेन्द्र कुमार सिन्हा को चंडीगढ़ एवं संतोष कुमार महतो को पूर्वोत्तर भारत, असम का संयोजक, भोजपुरी संघर्ष वाहिनी का दक्षिण बिहार संयोजक कुमार अजय सिंह एवं झारखण्ड का संयोजक लाखन सिंह को बनाया गया। अधिवेशन का विशेष आकर्षण सांस्कृतिक संध्य रही, जिसमें नृत्य, नाटक, गीत आदि की प्रस्तुति हुई. जिसमें देशभर से आये कलाकारों ने हिस्सा लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here