Home Pradesh Bihar खेल वुशु बालक अंडर 17 एवं 19 प्रतियोगिता आयोजित

खेल वुशु बालक अंडर 17 एवं 19 प्रतियोगिता आयोजित

0
खेल वुशु बालक अंडर 17 एवं 19 प्रतियोगिता आयोजित

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के प्रावधान में जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के द्वारा बिहार राज्य विद्यालय खेल वुशु बालक अंडर 17 एवं 19 प्रतियोगिता आयोजित

ध्रुव कुमार सिंह, मुज़फ्फरपुर, बिहार,  

कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त प्रावधान में जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के द्वारा बिहार राज्य विद्यालय खेल वुशु बालक अंडर 17, 19 प्रतियोगिता 1 दिसंबर 2023 तक खेल भवन, सिकंदरपुर मुजफ्फरपुर में प्रारम्भ हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन अजय कुमार द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में जिला उप-निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार, सचिव बिहार राज्य वूशु खेल संघ प्रवीण कुमार वर्मा, लालबाबू सिंह, रत्न मुखर्जी, मुकेश कुमार शारीरिक शिक्षक मौजूद थे। जिला खेल पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया गया कि उक्त प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2023-24 में बिहार दल का नेतृत्व करेगें। उक्त प्रतियोगिता में बिहार राज्य के कुल 26 जिलों-पटना, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा, सहरसा, भागलपुर, गोपालगंज, छपरा, सिवान, दरभंगा, पूर्णिया, लखीसराय, कटिहार, सीतामढ़ी, मधुबनी, बेगूसराय, वैशाली, मुंगेर, अररिया, समस्तीपुर, गया, नालंदा के खिलाडियों की प्रतिभागिता है। यह प्रतियोगिता 3 दिनों तक खेल भवन में चलेगी। 01 दिसंबर 2023 को प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम घोषित होगी एवं पदक प्राप्त खिलाडियों का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here