Home Pradesh Bihar संकेत मिश्रा तीसरी बार बने छात्र हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर (हम) के प्रदेश अध्यक्ष

संकेत मिश्रा तीसरी बार बने छात्र हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर (हम) के प्रदेश अध्यक्ष

0
संकेत मिश्रा तीसरी बार बने छात्र हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर (हम) के प्रदेश अध्यक्ष

संकेत मिश्रा तीसरी बार बने छात्र हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर (हम) के प्रदेश अध्यक्ष

ध्रुव कुमार सिंह, मुज़फ्फरपुर, बिहार, 

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर (हम) ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय के छात्र नेता संकेत मिश्रा को तीसरी बार छात्र प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के संरक्षक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री  जीतन राम मांझी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व विधान परिषद डॉ.संतोष कुमार सुमन के निर्देश पर टीकारी के विधायक व हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अनिल कुमार ने उनको प्रदेश कार्यालय, पटना में नियुक्ति पत्र दिया। पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संतोष कुमार सुमन ने बधाई देते हुए कहा कि श्री मिश्रा पूरे बिहार के छात्रों की आवाज को बुलंद करते रहे है. वही प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अनिल कुमार ने  कहा कि संकेत मिश्रा ने पार्टी के लिए दिन रात एक करके पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। इसी आशा और विश्वास के साथ पुनः इन्हें बिहार के छात्र प्रकोष्ठ की कमान सौंपी गयी है। छात्र नेता संकेत मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नेश पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण, राजन सिद्दीकी, राज गौतम, भीम सिंह, चंदन मिश्रा, सुमित कुमार, लवकुश कुमार, अविनाश कुमार, मुकेश पाठक, मो.कमलूद्दीन, आकाश कुमार, आशुतोष राणा, आदि ने बधाई दी है। पुनः छात्र प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर कहा कि मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता पर विश्वास जताने के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधान पार्षद डॉ.संतोष सुमन, प्रदेश अध्यक्ष सह टिकारी विधायक डॉ.अनिल कुमार को दिल से धन्यवाद और आभार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here