Tuesday, August 20, 2024
HomePradeshUttar Pradeshराम किशन लगातार सातवीं बार अध्यक्ष और मयंक जिला मंत्री निर्वाचित

राम किशन लगातार सातवीं बार अध्यक्ष और मयंक जिला मंत्री निर्वाचित

उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ

लखनऊ।उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का द्वि-वार्षिक चुनाव रविवार को बाराबंकी से आए चुनाव अधिकारी राजू धानुक व धर्मराज यादव की देख-रेख तथा चुनाव प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत)चिनहट कौशल कुमार, प्रदेश महामंत्री बसंत लाल ,व राजू भारती प्रदेश कार्यालय प्रभारी की उपस्थिति मंे सम्पन्न हुआ। मतगणना के उपरान्त रामकिशन सातवी बार जिला अध्यक्ष चुने गए। मंत्री पद पर मयंक निर्वाचित हुए।
ंचुनाव अधिकारी ने बताया कि  विकास भवन स्थित चिनहट ब्लाक सभागार में कुल 05 पद अध्यक्ष , मंत्री, कोषाध्यक्ष,संगठन मंत्री,संप्रेक्षक पद पर सम्पन्न कराया गया। जिसमें कुल 540 कर्मचारियों द्वारा अपनें मतपत्र का प्रयोग कर संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिला अध्यक्ष पद पर रामकिशन को कुल 285 मत प्राप्त हुए। जिला मंत्री पद पर मयंक को 301 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद प्रत्याशी धर्म प्रकाश कुशवाहा को 302 मत मिले। संगठन मंत्री प्रत्याशी मनोज भारती को 378 मत और संप्रेक्षक पद पर श्री भगवान ने 298 मत प्राप्त किए। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर रामकिशन ने अपनें निकटतम प्रतिद्वंद्वी शंकर को 101 मतों से शिकस्त दी। जिला मंत्री मयंक ने चंद्रभान को 118 मतों से परास्त किया। कोषाध्यक्ष धर्मप्रकाश कुशवाहा ने 155 मतों से जगदीश को शिकस्त दी। संगठन मंत्री पद पर मनोज कुमार भारती ने अपने प्रतिद्वंद्वी के रूप में मनोज कुमार को 244 मतों से शिकस्त दी। संप्रेक्षक के रूप में श्री भगवान ने धर्मचंद को 75 मतों से पराजित किया। पदाधिकारियों का शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments