Tuesday, August 20, 2024
HomeIndiaमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नीमच आगमन को लेकर भाजपा अजा मोर्चा...

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नीमच आगमन को लेकर भाजपा अजा मोर्चा की बैठक संपन्न

नीमच। आगामी 7 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मनासा आगमन हो रहा है मनासा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री माधव मारू के अथक प्रयासों से क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगातें मिलने जा रही है इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान मनासा में  1245.42 करोड़ के 13 कार्यो का भूमिपूजन करेंगें मुख्यमंत्री श्री चौहान की जनदर्शन यात्रा का स्वागत भव्य रुप से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा रामपुरा नाका मनासा पर किया जायेगा तथा कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा अधिक अधिक संख्या में लोगों को सभा स्थल पर पहुंचाने का कार्य किया जायेगा बैठक में अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया बैठक में अजा मोर्चा के जिला पदाधिकारी, समस्त मंडल अध्यक्षगण, कार्यकर्ता उपस्थित रहें संचालन अजा मोर्चा मनासा विधानसभा प्रभारी भेरुप्रसाद परमार ने किया तथा आभार पुष्कर सिंह चौहान ने माना उक्त जानकारी अजा मोर्चा के कुकड़ेश्वर मंडल अध्यक्ष मोतीलाल मेधवाल ने दी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments