Tuesday, August 20, 2024
HomePradeshUttar Pradeshअन्तर्राष्ट्रीय विश्व एकता एवं विश्व शान्ति महोत्सव‘कॉन्लुएन्स-2023

अन्तर्राष्ट्रीय विश्व एकता एवं विश्व शान्ति महोत्सव‘कॉन्लुएन्स-2023

अन्तर्राष्ट्रीय विश्व एकता एवं विश्व शान्ति महोत्सव‘कॉन्लुएन्स-2023’ सी.एम.एस. में 30अगस्त से

लखनऊ,   सिटी मोन्टेसरी स्कूल, इन्दिरा नगर कैम्पस द्वारा चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय विश्व
एकता एवं विश्व शान्ति महोत्सव ‘कॉन्लुएन्स-2023’ का आयोजन 30 अगस्त से 2 सितम्बर 2023 तक
सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। इस अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव में प्रतिभाग हेतु
श्रीलंका, नेपाल एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों से लगभग 500 छात्र लखनऊ पधार रहे हैं। महोत्सव का भव्य

उद्घाटन आगामी 30 अगस्त को अपरान्हः 3.00 बजे मुख्य अतिथि श्री सुधांशु मणि, वंदे भारत एक्सप्रेस
के जनक एवं भारतीय रेलवे के पूर्व जनरल-मैनेजर द्वारा सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया
जायेगा। महोत्सव देशों की सीमाओं से अतिरिक्त एकता व भाईचारे के एक नये युग का सूत्रपात है, जो न
सिर्फ भावी पीढ़ी में ‘हृदयों की एकता’ स्थापित करेगा अपितु उनकी बहुमुखी प्रतिभा के विकास के साथ ही
मानवीय एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण का भी विकास करेगा।चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय ‘कॉन्लुएन्स-
2023’ के अन्तर्गत विभिन्न रोचक व ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं जिनमें माई ड्रीम
कैनवस (पोस्टर मेकिंग), एट ए ग्लांस (कोलाज मेकिंग), रिदमिक ताल (कोरियोग्राफी), वर्ल्ड पार्लियामेन्ट
(पेपर प्रजेन्टेशन), ओपेरा हाउस (ड्रामा), द आर्टसी लेन्स (फोटोग्राफी), एड स्ट्रीट (पावर प्वाइन्ट
प्रजेन्टेशन), ब्रेन-ओ-थॉन (क्विज) एवं कान्फ्लुएन्स (टीम प्रतियोगिता) आदि प्रमुख है। इन
प्रतियोगिताओं में देश-विदेश के छात्रों को अपनी प्रतिभा, कला व विचारों को एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर
प्रदर्शित करने का पूर्ण अवसर प्राप्त होगा, साथ ही साथ विभिन्न देशों के छात्रों को एक-दूसरे की सभ्यता व
संस्कृति से रूबरू कराकर विश्व एकता व विश्व शान्ति के नये द्वार खोलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments