Home Pradesh Uttar Pradesh ‘होम्योपैथिक रिव्युलेशन – 2023’ होगा 24 दिसंबर को

‘होम्योपैथिक रिव्युलेशन – 2023’ होगा 24 दिसंबर को

0
‘होम्योपैथिक रिव्युलेशन – 2023’ होगा 24 दिसंबर को

‘होम्योपैथिक रिव्युलेशन – 2023’ होगा 24 दिसंबर को
– कविराज कुमार विश्वास, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, प्रखर वक्ता सुधांशु त्रिवेदी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, वरिष्ठ क्रिकेटर कपिल देव, मदनलाल भी होंगे शामिल

लखनऊ। ‘होम्योपैथिक रिव्युलेशन-2023’ का आयोजन 24 दिसंबर 2023 को बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। यह जानकारी सोमवार को कम्पनी के प्रबंधक डॉ.नितीश चंद्र दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि उस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यसभा के सदस्य डॉ.दिनेश शर्मा के साथ-साथ वरिष्ठ भारतीय क्रिकेटर कपिल देव और मदनलाल भी आमंत्रित किए गए हैं।
गोमती नगर के खन्ना विला में आयोजित प्रेसवार्ता के संयोजन डॉ.उमंग खन्ना ने रिबन काट कर इसके पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि उस महा उत्सव में होम्योपैथी चिकित्सकों को सम्मानित भी किया जाएगा। प्रखर वक्ता सुधांशु त्रिवेदी इस आयोजन में शामिल लोगों को राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़ने की राह दिखाएंगे। इसके साथ ही फील्डिंग की दुनिया के बेताज बादशाह जॉन्टी रोड्स, युवा चिकित्सकों से रूबरू होंगे। कविराज कुमार विश्वास की कविताएं हर उम्र के लोगों में उत्साह और आनंद का संचार करेंगी। इसके साथ ही एडीजी यूपी पुलिस आईपीएस नवनीत सिकेरा मोटिवेशनल संवाद स्थापित कर युवाओं में जोश का संचार करेंगे। सांस्कृतिक सत्र में इंडियन आइडल फेम पवनदीप और अरुणिता की जोड़ी शाम को यादगार बनाएगी। वरिष्ठ कवि डॉ.हरिओम पवार, वीर रस की कविताओं का पाठ करेंगे जबकि युवा कवि स्वयं श्रीवास्तव, जीवन के संघर्ष की कहानी अपने खास अंदाज में पेश करेंगे। इसके साथ ही बॉलीवुड और होम्योपैथी जगत के कई नामचीन चेहरे इस महा उत्सव के माध्यम से लोगों से रूबरू होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here