Home India स्वर्गीय कश्मीरीलालजी अरोरा की स्मृति में राज्य स्तरीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता  

स्वर्गीय कश्मीरीलालजी अरोरा की स्मृति में राज्य स्तरीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता  

0
स्वर्गीय कश्मीरीलालजी अरोरा की स्मृति में राज्य स्तरीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता  

स्वर्गीय कश्मीरीलालजी अरोरा की स्मृति में राज्य स्तरीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता

प्रदेशभर के 200 खिलाडी भाग लेंगे, फायनल मैच 9 जनवरी को

नीमच। स्वर्गीय कश्मीरीलालजी अरोरा गंगानगर की स्मृति में पांच दिवसीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ लायंस क्लब गोमाबाई रोड नीमच में शुक्रवार सुबह 9.30 बजे होगा। इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 200 खिलाडी भाग लेंगे, जो अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। नीमच के इतिहास में पहली बार बैंडमिंटन प्रतियोगिता का बडा आयोजन हो रहा है। जिसमें प्रदेश के हर जिले के खिलाडी शामिल होंगे। प्रतियोगिता का फायनल मैच 9 जनवरी को खेला जाएगा।
जिला बैंडमिंटन संगठन के अध्यक्ष अरूल अशोक गंगानगर एवं सचिव दीपक श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय श्री कश्मीरीलालजी अरोरा गंगानगर की स्मृति राज्य रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता दिनांक 5 जनवरी से 9 जनवरी 2024 तक महिला एवं पुरुष मध्य प्रदेश राज्य बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।  यह प्रतियोगिता अरुल अशोक गंगानगर की प्रायोजकता एवं नीमच जिला बैडमिंटन एसोसिएशन तथा लायंस क्लब नीमच की आयोजकता में हो रही है। प्रतियोगिता में फेदर शटल योनेक्स एएस—2 से आयोजित की जाएगी।प्रतियोगिता 5 एवं 6 जनवरी को सिंगल्स डबल्स एवं मिक्स डबल्स के क्वालीफाइंग मुकाबले खेले जाएंगे। मुख्य चक्र आठ और 9 जन को खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबले 9 तारीख को होंगे। इस प्रतियोगिता में इस प्रतियोगिता में मैचेस् लायंस क्लब नीमच एवं टाउन हॉल पर खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता के लिए राज्य के पिछले विजेता—उपजेता, 2023 के विजेता उपविजेता महिला एवं पुरुष सभी खिलाड़ियों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here