Monday, October 2, 2023
HomePradeshUttar Pradeshसी.एम.एस. शिक्षकों का ‘चरित्र निर्माण मार्च’ 5 सितम्बर को

सी.एम.एस. शिक्षकों का ‘चरित्र निर्माण मार्च’ 5 सितम्बर को

 

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में डेढ़ करोड़ रूपये से अधिक के नगद पुरस्कारों व उपहारों

से पुरष्कृत होंगे सी.एम.एस. शिक्षक

लखनऊ, 28 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के 3000 से अधिक शिक्षक व कार्यकर्ता
शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर आगामी 5 सितम्बर, मंगलवार को विशाल चरित्र
निर्माण मार्च निकालकर भावी पीढ़ी के चारित्रिक व नैतिक उत्थान का अलख
जगायेंगे। सी.एम.एस. शिक्षकों का यह विशाल मार्च 5 सितम्बर, मंगलवार को प्रातः
7.00 बजे कानपुर रोड स्थिति पुरानी चुंगी से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. कानपुर रोड
ऑडिटोरियम तक जायेगा। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी
श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस विशाल मार्च के माध्यम से
सी.एम.एस. शिक्षक जनमानस से अपील करेंगे कि बदलते युग की चुनौतियों का
सामना करने हेतु छात्रों को चारित्रिक व मानवीय गुणों से युक्त बनाने में अपना
योगदान दें। सी.एम.एस. छात्रों के इस विशाल मार्च में कई गणमान्य हस्तियों के
अलावा सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याएं उपस्थित रहेंगी। मार्च का
नेतृत्व
सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. भारती गाँधी एवं डा. जगदीश गाँधी
करेंगे।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. शिक्षकों का यह विशाल मार्च सी.एम.एस.
कानपुर रोड ऑडिटोरियम पहुंचकर ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ में परिवर्तित हो
जायेगा। इस अवसर पर सी.एम.एस. अपने 3000 से अधिक शिक्षकों व कार्यकर्ताओं को
डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के पुरस्कारों से सम्मानित करेगा, जिसमें नगद धनराशि व
आकर्षक उपहार शामिल है। इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों व
उनके माता-पिता को सार्वजनिक रूप से पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments