Home Pradesh Uttar Pradesh सी.एम.एस. छात्र ने जीता गोल्ड मेडल व चैम्पियनशिप ट्राफी

सी.एम.एस. छात्र ने जीता गोल्ड मेडल व चैम्पियनशिप ट्राफी

0
सी.एम.एस. छात्र ने जीता गोल्ड मेडल व चैम्पियनशिप ट्राफी

लॉन टेनिस चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्र ने जीता गोल्ड मेडल व चैम्पियनशिप ट्राफी
लखनऊ,  सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-9 के प्रतिभाशाली
छात्र मेहर सिंह खोसला ने सी.आई.एस.सी.ई. रीजनल लॉन टेनिस चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल एवं
चैम्पियनशिप ट्राफी जीतकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। यह चैम्पियनशिप काउन्सिल फॉर इण्डियन
स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) के तत्वावधान में आगरा में आयोजित हुई, जिसमें
प्रदेश के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता के अन्तर्गत
सी.एम.एस. छात्र मेहर सिंह खोसला ने अपने दमखम व अभूतपूर्व खेल प्रतिभा की बदौलत सिंगल्स
प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जबकि टीम प्रतियोगिता में चैम्पियनशिप ट्राफी अपने नाम की है।
सी.एम.एस. का यह मेधावी छात्र अल्प आयु में ही एक विख्यात टेनिस खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान

बना चुका है एवं आने वाले समय में देश का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर रोशन करने को संकल्पित है।
सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस उदीयमान टेनिस खिलाड़ी के उज्जवल भविष्य की
कामना की है।सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी
विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक
विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग
से संलग्न है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here