Home Pradesh Uttar Pradesh सीमा पर तैनात देश के वीर सैनिक भाईयों हेतु सी.एम.एस. छात्राओं ने भेजी राखी

सीमा पर तैनात देश के वीर सैनिक भाईयों हेतु सी.एम.एस. छात्राओं ने भेजी राखी

0
सीमा पर तैनात देश के वीर सैनिक भाईयों हेतु सी.एम.एस. छात्राओं ने भेजी राखी

लखनऊ, सिटी मोन्टेसरी स्कूल की छात्राओं ने देश की सुरक्षा में तैनात वीर
सैनिक भाईयों हेतु बड़े ही स्नेह व गर्व के साथ 15,000 राखियाँ भेजी हैं। सी.एम.एस.
प्रेसीडेन्ट एवं एम.डी. प्रो. गीता गाँधी किंगडन एवं सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की
प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली गौतम के नेतृत्व में विद्यालय की सभी छात्राओं का
प्रतिनिधित्व करते हुए सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की 5 छात्राओं ने मेजर जनरल
आलोक कक्कड, जनरल ऑफीसर कमाडिंग, मध्य सब एरिया, को सीमा पर तैनात
जवानों तक पहुँचाने के लिए 15000 राखियाँ भेंट की। इस अवसर पर सी.एम.एस.
प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन एवं सी.एम.एस. छात्राओं ने उपस्थित सैनिक भाइयों
को राखी भी बाँधी। इस अवसर पर एक अनौपचारिक बातचीत में सी.एम.एस. छात्राओं
ने कहा कि देश की सुरक्षा में अपने घरों से दूर रह रहे वीर जवानों के लिए राखियां भेज
कर हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। इन छात्राओं का कहना था कि आज
अगर हम सब देशवासी अपने को सुरक्षित महसूस कर पाते हैं तो वह सिर्फ और सिर्फ
सैनिक भाइयों की बहादुरी की वजह से है। हम इन सैनिक भाइयों से अपनी रक्षा की
उम्मीद करते हैं, साथ ही उनकी दीर्घायु की कामना भी करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here