Home Pradesh Uttar Pradesh संपूर्णानंद जी की जयंती मनाई गयी

संपूर्णानंद जी की जयंती मनाई गयी

0
संपूर्णानंद जी की जयंती मनाई गयी

संपूर्णानंद जी की जयंती मनाई गयी

 उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंन्त्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल संपूर्णानंद जी की जयंती आज ओसीआर परिसर में मनाई गयी। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  पूर्व नेता विधान परिषद विन्ध्यवासिनी कुमार ने संपूर्णानंद जी के जीवन को  सादगी  पर्याय बताते हुए कहा कि संपूर्णानंद जी के पूरे जीवन काल से हमे सही मायनों में सच्चे समाजवाद की प्रेरणा मिलती है। संपूर्णानंद जी का पूरा जीवन सादगी एवं लेखनी को समर्पित था, आपने कहा कि संपूर्णानंद जी के अनुसार समाज वाद का सही अभिप्राय यह है कि स्वयम के लिए कुछ भी संचित न किया जाय जो संचित हो उसे समाज को अर्पित कर दिया जाय। कार्यक्रम में सेल टैक्स बार के पूर्व अध्यक्ष परितोष शर्मा, डा हृदेश बिहारी, एड विश्वेष कुमार, एड देवेश कुमार, एड विकर्ष, राहुल निगम, अजय माथुर, किशन कुमार, डा अमित दिवेदी, विनीत यादव, विवेक श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद रामू सान्याल सहित उपस्थित गणमान्य लोगो ने संपूर्णानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने विचार रखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here