Monday, September 25, 2023
HomeIndiaश्रीमाधोपुरी बालाजी मंदिर  में शिखर प्रतिष्ठा ‌कलश स्थापना

श्रीमाधोपुरी बालाजी मंदिर  में शिखर प्रतिष्ठा ‌कलश स्थापना

श्रीमाधोपुरी बालाजी मंदिर  में शिखर प्रतिष्ठा ‌कलश स्थापना का शंखनाद आज कलश यात्रा से होगा,
नीमच श्रीमती बादाम बाई धर्मपत्नी स्व. कालूराम जी शर्मा एवं समस्त कांदईया शर्मा परिवार के तत्वावधान में श्रीमाधोपुरी बालाजी एवं भूत भावन भगवान श्री भोलेनाथ मंदिर के शिखर प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना के तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शंखनाद आज 10 जून शनिवार सुबह 8 बजे कलश यात्रा एवं गणपति मंडल पूजन के साथ होगा। चिरंजी लाल शर्मा, सत्यनारायण शर्मा,घनश्याम शर्मा, विजय शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि शिखर प्रतिष्ठा महोत्सव की पावन श्रृंखला में 11 जून रविवार सुबह 9 बजे मंडल पूजन एवं हवन, रात्रि 8 बजे सुंदर कांड एवं भजन संध्या 12 जून सोमवार आषाढ़ कृष्ण पक्ष तिथि नवमी विक्रम संवत 2080 दोपहर 12:15 बजे कलश स्थापना दोपहर 12:30 भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि  66वर्ष पूर्व13 जुलाई 1957 को माधोपुरी बालाजी मंदिर  बादाम बाई धर्मपत्नी स्व. कालूराम शर्मा द्वारा  ही निर्माण करवाया गया था। और जांगिड़ ब्राह्मण समाज की वयोवृद्ध वरिष्ठ समाजसेवी महिला श्रीमती बादाम बाई के द्वारा ही  66 वर्ष बाद पुन: मंदिर के शिखर की प्रतिष्ठा और जीर्णोद्धार का कार्य पुनीत पावन  कर कमलों द्वारा करवाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments