Thursday, December 7, 2023
HomeIndiaराष्ट्रीय युवा शक्ति कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर मनीष बैरागी की नियुक्ति

राष्ट्रीय युवा शक्ति कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर मनीष बैरागी की नियुक्ति

नीमच के युवा मनीष बैरागी(धामनियाँ) की नियुक्ति
नीमच। म.प्र.कांग्रेस कमेटी के प्रदेष अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा प्रदेश में राष्ट्रीय युवा शक्ति कांग्रेस का गठन किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ.फैसल खान को बनाया गया। श्री खान द्वारा राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की सहमति से राष्ट्रीय समन्वयक रामेश्वर विजय एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की एवं नीमच जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौरसिया एवं प्रभारी नूरी खान की अनुशंसा से तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कमल मित्तल और सेवादल के जिलाध्यक्ष रणजीतसिंह बबली तंवर की सहमति से मनीष बैरागी (धामनियाँ) को राष्ट्रीय युवा शक्ति का नीमच जिलाअध्यक्ष नियुक्त किया गया।
मनीष बैरागी लगातार सक्रिय समर्पित सेवादल के राष्ट्रीय ट्रेनिंग कैम्प कर्नाटक में प्रशिक्षित है तथा 35 दिनों तक राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा में हिस्सा ले चुके हैं। मनीष बैरागी वर्तमान में जावद सेवादल प्रभारी भी हैं और जावद विधानसभा आईटी सेल अध्यक्ष पद पर कार्यरत है। उनकी नियुक्ति पर युवाओं में हर्ष की लहर है। मनीष बैरागी ने अपनी नियुक्ति पर जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का आभार माना।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments