Home Pradesh Uttar Pradesh ब्रजेश पाठक ने सी.एम.एस. के टॉपर्स को सम्मानित किया

ब्रजेश पाठक ने सी.एम.एस. के टॉपर्स को सम्मानित किया

0
ब्रजेश पाठक ने सी.एम.एस. के टॉपर्स को सम्मानित  किया

उप-मुख्यमंत्री   ब्रजेश पाठक ने सी.एम.एस. के टॉपर्स को किया सम्मानित
सी.एम.एस. के 9 टापर छात्रों को दस लाख रूपये का नगद पुरस्कार

लखनऊ,  सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) द्वारा विद्यालय परिसर में
आयोजित ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ में मुख्य अतिथि श्री ब्रजेश पाठक, उप-मुख्यमंत्री, उ.प्र. ने
विद्यालय के आई.एस.सी. व आई.सी.एस.ई. टॉपर्स को एक-एक लाख रूपये के नगद पुरस्कारों से पुरष्कृत
कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षा में 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित कर पूरे देश
में टॉप करने वाले सी.एम.एस. छात्र मो. अर्यान तारिक को 2 लाख रूपयों के नगद पुरस्कार से सम्मानित
किया गया। इसके अलावा, आई.एस.सी. टापर्स अर्पिता सिंह (99.50 प्रतिशत), मानसी मिश्रा (99
प्रतिशत), आदित्य प्रभाकर (99 प्रतिशत) एवं आई.सी.एस.ई. टापर्स निखिल सक्सेना (99.40 प्रतिशत) एवं
अंशिका श्रीवास्तव (99.20 प्रतिशत) को एक-एक लाख रूपये के नगद पुरस्कार से नवाजा गया। इस
प्रकार, सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के 6 छात्रों को 7 लाख रूपये का नगद पुरस्कार प्रदान
किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सी.एम.एस. छात्र
प्रतिभा के धनी हैं। इन्हीं होनहार छात्रों व शिक्षकों ने आज सी.एम.एस. को देश ही नहीं अपितु विश्व मंच
पर प्रतिष्ठित किया है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह समारोह अन्य छात्रों को भी
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रेरित करेगा। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने कहा
कि यह उपलब्धि सी.एम.एस. के विद्वान शिक्षकों व मेधावी छात्रों के कड़े परिश्रम का प्रतिफल है।
सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि हमें अपने छात्रों की प्रतिभा पर गर्व है, जो अपनी
शैक्षिक उत्कृष्टता से देश-विदेश में लखनऊ का गौरव बढ़ा रहे हैं सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस)
की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती निशा पाण्डेय ने सभी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। आज
सी.एम.एस. चौक कैम्पस के छात्रों को भी एक-एक लाख रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया,
विद्यालय के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम
में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में सी.एम.एस. चौक कैम्पस के तीन मेधावी छात्रों सुकृति
त्रिपाठी, मोहम्मद सैम सुल्तान एवं अनस हुसैन सिद्दीकी को एक-एक लाख रूपये के नगद पुरस्कार से
सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here