Wednesday, December 6, 2023
HomeIndiaनीमच से शिर्डी सांई दर्शन के लिए भक्तो का समुह शुक्रवार को...

नीमच से शिर्डी सांई दर्शन के लिए भक्तो का समुह शुक्रवार को हुआ रवाना

विधायक दिलीपसिंह परिहार एवं  जिलाध्यक्ष चौरसिया भी रहे मौजूद
नीमच। शिर्डी साईं बाबा के तीर्थ एवं शनि सिगनापुर के दर्शन के लिए नीमच से तीन दिवसीय धार्मिक यात्रा 8 सितम्बर शुक्रवार रात 8 बजे गोमाबाई रोड़ स्थित साईं दुग्ध पार्लर से भक्तों का समूह शिर्डी महाराष्ट्र के लिए स्लीपर कोच बस द्वारा रवाना हुआ। इसके पूर्व साईं भक्त केदारनाथ व मनोज सिंहल ने विधी विधान से यात्री बस की पूजा अर्चना की, जिसके बाद विधायक दिलीप सिंह परिहार व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया ने हरि झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।
विधायक परिहार ने यात्रा की मंगल कामना करते हुए कहा कि क्षेत्र की सुख-समृधि के लिए इस प्रकार की धार्मिक यात्राएं समय समय होती रहनी चाहिए…हमारे जिले का लगातार विकास हो इसके लिए सभी तीर्थ यात्री दर्शन कर सामूहिक सुख-समृद्धि की प्रार्थना करेंगे। तीन दिवसीय यह यात्रा 11 सितंबर को पूर्ण होकर नीमच लौटेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments