Saturday, December 2, 2023
HomeIndiaदिलीप सिंह परिहार ने किया नगरीय क्षैत्रों में तूफानी जनसंपर्क

दिलीप सिंह परिहार ने किया नगरीय क्षैत्रों में तूफानी जनसंपर्क

विकास किया है, विकास करेंगे -दिलीप सिंह परिहार,
,
नीमच
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में नीमच विधानसभा क्षेत्र में विकास के अनेक आयाम स्थापित किए हैं ।विकास किया है विकास करेंगे। विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल नगर पालिका के माध्यम से बिछाया गया है। भादवा माता कॉरिडोर का विकास हम सबके सामने है। गांधी सागर का पानी  वितरण की योजनाभी मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किया है।  घर-घर पानी पिलाएंगे। यह बात नीमच विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी  दिलीप सिंह परिहार ने कहीं। वे नीमच शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क के बाद मिल चौराहे पर कमल के फूल से बने मंच पर आयोजित कर सभा में बोल रहे थे ।उन्होंने कहा कि जनता आशीर्वाद प्रदान करें नीमच में शेष विकास कार्य भी पूरे करने का पूरा प्रयास किए जाएंगे। गरीबों का आवास दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बंगला बगीचा समस्या में और सुधार किया जाएगा।  कांग्रेस की 15 महीना की सरकार ने जो वचन पत्र में जो वादे किए थे वह  पूरे नहीं हुए। अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, राकेश भारद्वाज महेंद्र भटनागर, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन,मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत, शुभम शर्मा, बड़ौदा नगर निगम की पार्षद श्रीमती कंचन बहन राय, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना जायसवाल, अमन दीवान , पार्षद आलोक सोनी अरुण प्रजापति , गुंजन विष्णु राठौर,रामलाल ग्वाल ,विकास नामदेव, सुराहा, आदि भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। अवसर पर लोकेश चांगल एवं समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा बेण्ड बाजों पर मधुर गीत प्रस्तुत कर भाजपा प्रत्याशी दिलीप सिंह परिहार को फल से तोला गया। मोहन सिंह राणावत द्वारा बापू को फलों से तोलकर स्वागत किया गया। नागेश्वर टेंट हाउस द्वारा खिलते कमल के मंच पर स्वागत किया गया और जामफल से तोलकर स्वागत किया गया। हेमंत हरित व अमन दीवान ने भी विधायक परिहार का स्वागत किया । मतदाताओं ने दिलीप परिहार को जीत का आशीर्वाद मत व समर्थन दिलाने का पुरा विश्वास दिलाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments