Tuesday, April 16, 2024
HomeIndiaजनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे - सुधीर गुप्ता

जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे – सुधीर गुप्ता

कोई भी पात्र व्यक्ति जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे – सुधीर गुप्ता
सांसद गुप्ता ने ग्राम सावन में विकसित भारत संकल्प यात्रा में सहभागिता की
मंदसौर – सांसद सुधीर गुप्ता ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत नीमच विधानसभा के ग्राम सावन में आयोजित शिविर कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर संासद गुप्ता ने केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर सांसद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर विकसित भारत निर्माण का संकल्प देशवासियों में राष्ट्र की प्रगति व प्रतिष्ठा के अभ्युदय का विश्वास बना है। आज भारत प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियाँ अर्जित कर रहा है। युवा, महिला, किसान और गरीब को सशक्तिकरण और स्वावलंबन प्रदान करने को समर्पित यह संकल्प यात्रा जन-जन के नवजागरण का संदेश बनी है। सांसद गुप्ता ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की जानकारी देते हुए बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन ही इसलिए किया गया है ताकि अगर किसी पात्र व्यक्ति को लाभ नहीं मिल रहा तो इस यात्रा के दौरान वह अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ ले सकता है।
इस अवसर पर भाजपा पुर्व जिलाध्यक्ष हेमंत हरित, जिला उपाध्यक्ष  सुनील कटारिया, मंडल अध्यक्ष  अर्जुनसिंह सिसोदिया,  आदित्य मालू, महामंत्री नवल सुरावत, सांसद प्रतिनिधि  महेश गुर्जर, सरपंच  जीवन माली, सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments