Home Pradesh Uttar Pradesh गणित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते चार गोल्ड मेडल

गणित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते चार गोल्ड मेडल

0
गणित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते चार गोल्ड मेडल

 

लखनऊ,  सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) के चार मेधावी छात्रों सिद्धि
द्विवेदी, यति वर्मा, द्ववानी शुक्ला एवं अभिनव वर्मा ने एबेकस गणित प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल
जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता एबेकस एवं वैदिक मैथ लर्निंग संस्था
ब्रेनमंत्रा के तत्वावधान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने एबेकस के
माध्यम से विभिन्न ट्रिक्स अपनाकर गणित के सवालों के जवाब निकालकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का
प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अर्जित किया। आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि
प्रशंसा करते हुए मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश
गाँधी ने सभी पाँचो छात्रों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम
राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ
उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि
सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा
की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here