Tuesday, April 16, 2024
HomePradeshBiharखेल प्रतियोगिता को लेकर आयोजन समिति की बैठक

खेल प्रतियोगिता को लेकर आयोजन समिति की बैठक

ध्रुव कुमार सिंह, मुज़फ्फरपुर, बिहार, 

बिहार विद्यालय वार्षिक खेल कार्यक्रम 2023-24 के अंतर्गत राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति की बैठक

बिहार विद्यालय वार्षिक खेल कार्यक्रम 2023-24 के अंतर्गत राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के आयोजन हेतु जिला पदाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक में नगर आयुक्त नवीन कुमार, अनुमंडलाधिकारी पूर्वी अमित कुमार, जिला खेल पदाधिकारी मिथिलेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, उप-निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे. राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता अंतर्गत जिले में दो खेल हॉकी अंडर14,17 एवं 19 बालक वर्ग और वुशु बालक वर्ग अंडर 17 और 19 खेल का आयोजन किया जाएगा। 25 से 27 नवंबर हॉकी तथा 29 से 01 दिसंबर वुशु खेल का आयोजन किया जाएगा। बैठक में बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए आवश्यक  भोजन, निबंधन, स्वागत आदि को लेकर कमेटी बनाई गई। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की भवन में आवासन की व्यवस्था किया जाएगा। जबकि हॉकी खेल का आयोजन खुदीराम बोस स्टेडियम में और बुशू बालक वर्ग खेल का आयोजन इंडोर स्टेडियम, खेल भवन में किया जाएगा। आवासन स्थल का भौतिक सत्यापन और निरीक्षण करने का निर्देश जिला खेल पदाधिकारी, पीएइचडी विभाग और अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments