Tuesday, October 3, 2023
HomePradeshUttar Pradeshउच्चशिक्षा हेतु सी.एम.एस. छात्र को 32,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

उच्चशिक्षा हेतु सी.एम.एस. छात्र को 32,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

लखनऊ,  सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के छात्र नीलांश अग्रवाल को आस्ट्रेलिया
की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न ने 32,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप के साथ उच्चशिक्षा हेतु
आमन्त्रित किया है। नीलांश को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की
जायेगी। सी.एम.एस. छात्र ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व विद्यालय के
शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्र
की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस.
एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य

राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का
अवसर उपलब्ध करा रहा है।प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों
में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 110 से अधिक छात्र स्कॉलरशिप के
साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments