Home Pradesh Uttar Pradesh आगरा लोनिवि कार्मिकों को छह माह से वेतन के लाले,भड़के नेता

आगरा लोनिवि कार्मिकों को छह माह से वेतन के लाले,भड़के नेता

0
आगरा लोनिवि कार्मिकों को छह माह से वेतन के लाले,भड़के नेता

पी.डब्लू.डी. नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ, उ.प्र.

आगरा लोनिवि कार्मिकों को छह माह से वेतन के लाले,भड़के नेता

लखनऊ   अपरिहार्य कारणों से आगरा के 1200 लोक निर्माण कार्मिकों को वेतन न मिलने से कर्मचारी परेशान है। पैसों के अभाव में इलाज न मिलने से एक कार्मिक की मृतयु हो चुकी है। इस पर लोनिवि कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने नाराजगी जताते हुए आन्दोलन की चेतावनी दी है।संघ के प्रदेश अध्यक्ष  भारत सिंह यादव,  रामराज दुबे, जे.पी.पाण्डेय आदि पदाधिकारियो के द्वारा वेतन भुगतान कराने की मॉग की गयी है।
लोक निर्माण से सम्बद्ध-पी.डब्लू.डी. नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ, उ.प्र., लो.नि.वि. मिनि. एशो. उ.प्र. लो.नि.वि. संयुक्त कर्मचारी वेलफेयर एशो. उ.प्र. के द्वारा प्रमुख सचिव लोनिवि उप्र शासन को पत्र भेज कर मांग की है कि लोनिवि आगरा में कार्यरत लगभग 1200 कर्मचारी मुख्य अभियन्ता संवर्ग से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियो का वेतन 05 माह से भुगतान नही हुआ है। दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार पर भी कर्मचारियो का वेतन नही मिल पाया जिसकी सूचना विभाग के प्रमुख अभियन्ता विकास एवं विभागाध्यक्ष से प्रमुख सचिव लोनिवि उ.प्र. शासन एवं मंत्री  को पत्र लिखकर इस प्रकरण पर हस्ताक्षेप करते हुए आगरा के कर्मचारियो को वेतन भुगतान कराने की मांग की है। पिछले 06 दिसम्बर2023 को पैसे के अभाव में इलाज न मिल पाने के कारण श्री रामनाथ चौकीदार की मृत्यु हो चुकी है। लोनिवि जनपद आगरा के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियो ंके द्वारा बताया गया कि एक ठेकेदार के भुगतान हेतु कार्मिशियल कोर्ट द्वारा डीडीओ0कोड 4227 को कुर्क कर लिया गया है। इसी परिपेक्ष्य मे  पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ लोनिवि उप्र के प्रान्तीय पदाधिकारियो एवं मण्डल के पदाधिकारियो की बैठक बुलाई गयी है। यदि एक सप्ताह मंे कर्मचारियो का भुगतान नही किया गया तो इस प्रकरण पर प्रदेश व्यापी आन्दोलन  किया जायेगा। संघ माननीय मुख्यमंत्री से पुरजोर मांग करता है कि इस प्रकरण पर हस्ताक्षेप करते हुए वेतन भुगतान कराने हेतु शासन के उच्च अधिकारियो को दिशा निर्देश देने की कृपा करे। अभी तो एक कम्रचारी मृत्यु हुई है। अभी और कर्मचारियो का इलाज के अभाव में मृत्यु हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here