Home Pradesh Uttar Pradesh अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण ओलम्पियाड (आई.ई.ओ.-2023) का भव्य समापन

अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण ओलम्पियाड (आई.ई.ओ.-2023) का भव्य समापन

0
अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण ओलम्पियाड (आई.ई.ओ.-2023) का भव्य समापन

अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण ओलम्पियाड (आई.ई.ओ.-2023) का भव्य समापन
प्राइसलेस पर्ल स्कालर्स एकेडमी, नासिक, महाराष्ट्र ने जीती ओवरऑल चैम्पियनशिप

लखनऊ । सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस द्वारा आयोजित चार
दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण ओलम्पियाड (आई.ई.ओ.-2023) का भव्य समापन आज सायं
सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर देश-विदेश के प्रतिभागी विजयी
छात्रों को शील्ड, मैडल व सार्टिफिकेट प्रदान कर पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। ‘आई.ई.ओ.-2023’
की प्रतियोगिताओं में प्राइसलेस पर्ल स्कालर्स एकेडमी, नासिक, महाराष्ट्र की छात्र टीम ने ओवरऑल
चैम्पियनशिप जीतकर अपने ज्ञान विज्ञान का परचम लहराया जबकि सिटी इण्टरनेशनल स्कूल, मानस
सिटी, लखनऊ एवं सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल, कुर्सी रोड, लखनऊ की छात्र टीमें रनरअप रही। विदित
हो कि सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण ओलम्पियाड का
आयोजन 11 से 14 दिसम्बर तक सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया गया, जिसमें नेपाल,
श्रीलंका, बांग्लादेश, अमेरिका, रूस, यूएई, सऊदी अरब एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों के लगभग 500 छात्रों
ने प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि श्री प्रशांत किशोर सिंह, डेप्युटी डायरेक्टर जनरल, यूनीक आईटेन्टीफिकेशन ऑफ
इण्डिया ने दीप प्रज्वलित कर समापन समारोह का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री
सिंह ने कहा कि विश्व का बदलता पर्यावरण आज मानवता के लिए चुनौती है, ऐसे में यह आवश्यक है कि
किशोर व युवा पीढी पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हो। अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण
ओलम्पियाड की संयोजिका व सी.एम.एस. गोमती नगर द्वितीय कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री
मंजीत बत्रा ने कहा कि यह अन्तर्राष्ट्रीय पर्यावरण ओलम्पियाड युवा पीढ़ी को पर्यावरणीय सुरक्षा का
अग्रदूत बनाने के अपने लक्ष्य में सफल रहा है। आई.ई.ओ.-2023 की सह-संयोजिका एवं सी.एम.एस.
गोमती नगर द्वितीय कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता बनर्जी ने देश-विदेश से पधारे प्रतिभागी
छात्रों व शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। समापन समारोह में सी.एम.एस. छात्रों ने शिक्षात्मक-
साँस्कृतिक कार्यक्रमों की सतरंगी छटा बिखेर कर देश-विदेश से पधारे छात्रों व टीम लीडरों को मंत्रमुग्ध कर
दिया।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि समापन समारोह से
पूर्व देश-विदेश से पधारे सभी प्रतिभागी छात्र व टीम लीडर आज लखनऊ भ्रमण पर निकले और बड़ा
इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, रेजीडेन्सी, घंटाघर आदि ऐतिहासिक स्थलों को देखने गये। लखनऊ भ्रमण
पर प्रतिभागी छात्र खासे उत्साहित व प्रफुल्लित थे। लखनऊ की गलियों में घूमते हुए इस दल ने विश्व
एकता व विश्व शांति का अद्भुद दृश्य उपस्थित किया। एक अनौपचारिक वार्ता में इन छात्रों ने कहा कि
लखनऊ में बहुत अपनापन मिला है और हम फिर से यहाँ आना चाहेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि हालाँकि यह
चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पियाड आज सम्पन्न हो गया परन्तु इसके माध्यम सी.एम.एस. ने
पर्यावरण संवर्धन की जो मशाल जलाई है, उसकी रोशनी सारे विश्व में अवश्य फैलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here