Friday, March 31, 2023
HomeUttar PradeshVarun Gandhi Oxford Invitation: वरुण गांधी ने ऑक्सफोर्ड का आमंत्रण ठुकरा कर...

Varun Gandhi Oxford Invitation: वरुण गांधी ने ऑक्सफोर्ड का आमंत्रण ठुकरा कर क्या राहुल गांधी को दिखाया आइना

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने ऑक्सफोर्ड मामले पर एक लंबी लाइन खींच ली है। उन्होंने कहा है कि देश की बातों को विदेशी संस्थाओं में या विदेशी जमीन पर रखने का उन्हें कोई शौक नहीं है। दरअसल, वरुण गांधी की यह प्रतिक्रिया ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक लेक्चर के निमंत्रण पर आई है। इसमें उन्हें देश में मोदी शासनकाल के दौरान बनी स्थिति पर अपनी बात रखनी थी। पिछले दिनों वरुण गांधी लगातार भारतीय जनता पार्टी और मोदी- योगी सरकार पर हमलावर दिखे हैं। उन्होंने सरकार की कई नीतियों की आलोचना भी की है। ऐसे में माना जा रहा था कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के आमंत्रण को वे स्वीकार कर सकते हैं। दरअसल, पिछले दिनों राहुल गांधी ने ऑक्सफोर्ड के आमंत्रण पर संस्थान में वहां अपनी बात रख सकते हैं लेकिन उन्होंने इस आमंत्रण को सिरे से ठुकरा दिया है।

क्या है पूरा मामला?

यूके की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने पीलीभीत के बीजेपी सांसद वरुण गांधी को एक डिबेट में आमंत्रण दिया था। द हाउस बिलीव्स मोदी इज ऑन द राइट पाथ विषय पर बोलने के लिए आमंत्रित किया गया था। वरुण गांधी ने इस आमंत्रण को ठुकरा दिया। ऑक्सफोर्ड में उन्हें विषय के विरोध में बोलना था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में आमंत्रित किया गया था। इस दौरान उनके भाषण को लेकर देश की राजनीति अभी तक गरमाई हुई है। भाजपा लगातार उन पर हमले कर रही है। ऐसे में वरुण गांधी को मिले आमंत्रण पर कांग्रेस की ओर से सवाल किए जा रहे थे। लेकिन, अब वरुण के तेवर ने सभी को चुप करा दिया है।

वरुण ने साफ तौर पर कहा है कि इस तरह के मुद्दों को देश के भीतर ही उठाया जाना चाहिए। विदेश में इन मुद्दों पर बात करना सही नहीं है। हमें देश की बात विदेश में करने का शौक नहीं है बात नहीं होनी चाहिए। वरुण ने कहा कि । देश के भीतर ही इस प्रकार के मुद्दों पर बोलने के कई मौके आने की भी बात उन्होंने की।

निशाने पर कहीं राहुल गांधी तो नहीं

वरुण गांधी के इस हमले को राहुल गांधी पर निशाने के रूप में देखा जा रहा है। राहुल गांधी ने जिस प्रकार से ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भारत को लेकर बातें रखीं, उसको लेकर कहा जा रहा है कि विदेश में उन्होंने अपने देश की बुराई की। इस मामले पर भाजपा राहुल गांधी से माफी की मांग कर रही है। संसद में यह मामला लगातार गूंज रहा है। ऐसे में वरुण गांधी का बयान राहुल गांधी पर बड़ा हमला के रूप में देखा जा रहा है। वरुण गांधी की छवि राष्ट्रवादी नेता के रूप में रही है। ऐसे में उनके हमले को लेकर तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं।

राहुल ने पिछले दिनों दिया था वरुण पर बयान

राहुल गांधी ने पिछले दिनों भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वरुण गांधी पर बड़ा बयान दिया था। कांग्रेस में वरुण गांधी को लाए जाने को लेकर किए गए सवालों पर उन्होंने कहा था कि वरुण के विचार आरएसएस से मिलते-जुलते रहे हैं। वे कांग्रेस की विचारधारा के विपरीत रहे हैं। निजी संबंधों के रहने के बाद भी उन्होंने वरुण की कांग्रेस में संभावित एंट्री पर एक प्रकार से रोक लगा दी। वरुण अपने बयानों से पहले पार्टी में घिर रहे थे। उनके लोकसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवारी पर सवाल उठने लगे थे।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के आमंत्रण पर उनके कदम ने कांग्रेस को तो चुप कराया ही है, भाजपा में उनके विरोधियों को भी शांत कर दिया है। एक प्रकार से वरुण गांधी भाजपा की नीति पर वापस लौटते दिख रहे हैं। पिछले दिनों उनकी मां और वरिष्ठ भाजपा सांसद मेनका गांधी ने टिकट मिलने या न मिलने की स्थिति में भाजपा में ही रहने की बात कही थी। ऐसे में वरुण भी पार्टी की नीतियों की तरफ लौटने का संकेत देते दिख रहे हैं।


Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments