Saturday, March 25, 2023
HomeUttar PradeshPriyanka Gandhi Vadra in Lucknow: Priyanka Sweeps In Lucknow Latest news :...

Priyanka Gandhi Vadra in Lucknow: Priyanka Sweeps In Lucknow Latest news : प्रियंका गांधी ने वाल्मीकी मंदिर में लगाई झाडू

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह सजना शुरू हो चुका है। लखीमपुर हिंसा के बाद यूपी की राजनीति में कांग्रेस की एंट्री जोरदार तरीके से हुई है। खासकर पार्टी की महासचिव और प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस को यूपी में खोई हुई जमीन वापस दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं हैं। इसी बीच शुक्रवार को लखनऊ स्थित इंदिरा नगर की दलित बस्ती लवकुश नगर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी झाड़ू लगाती दिखीं। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि झाड़ू लगाना कोई छोटा काम नहीं है। हम लोग सीएम योगी आदित्‍यनाथ की जातिवादी टिप्‍पणी नहीं बर्दाश्‍त करेंगे।

प्रियंका शुक्रवार को लवकुशनगर स्थित दलित बस्ती पहुंच गयीं। प्रियंका ने वहां वाल्मिकी मंदिर में झाडू लगाकर सरकार को भी संदेश देने की कोशिश की। प्रियंका के वहां पहुंचते ही कांग्रेसी कार्यकर्ता उत्साह में नारे लगाने लगे। प्रियंका गांधी ने कहा, “झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है।

जानिए, क्‍या कहा था योगी ने
सीएम योगी पर करारा हमला बोलते हुए प्रिंयका ने ट्वीट कर लिखा कि आज उप्र के मुख्यमंत्री ने जातिवादी बयान देकर अपनी दलित विरोधी मानसिकता दिखाई। कल शनिवार को यूपी की सभी जिला कांग्रेस कमेटियां भगवान वाल्मीकि मंदिर में सफाई करेंगी। देश के करोड़ों दलितों और महिलाओं का अपमान भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। दरअसल सीतापुर पीएसी गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाने पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा था कि लोगों ने उन्हें इसी लायक छोड़ा है।

झाडू लगाकर एक तीर से कई निशाने लगाने की कोशिश
दरअसल प्रियंका ने झाडू लगाकर एक तीर से कई निशाने लगाने की कोशिश की। सीतापुर गेस्ट हाउस में प्रियंका ने जब झाडू लगायी तो बीजेपी के कुछ नेताओं ने उनको ट्रोल किया। इस पर प्रियंका ने आज वाल्मिकी मंदिर जाकर आलोचकों को जवाब दिया। वही प्रियंका ने वाल्मिकी समाज के लोगों से बात भी की।

मंदिर परिसर में लगाई झाडू

मंदिर परिसर में लगाई झाडू


छत्तीसगढ़ के सीएम बोले-यूपी में उनका सफाया होने का समय आ गया है

सीतापुर गेस्ट हाउस में झाडू लगाते हुए जारी किया था वीडियो
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी जाकर पीड़ित परिवारों से मिलना चाह रही थी। हालांकि यूपी सरकार ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी। ऐसे में कांग्रेसी नेताओं के साथ उन्हें सीतापुर के गेस्ट हाउस में हिरासत के तौर पर रखा गया था। सीतापुर गेस्ट हाउस से प्रियंका गांधी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह झाड़ू लगाते हुए नजर आ रही थीं। यूपी पुलिस की हिरासत के दौरान उन्हें गेस्ट हाउस के जिस कमरे में रखा गया था वहां वो खुद झाड़ू लगाती नजर आईं। कांग्रेस ने 42 सेकंड के इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा कि उनके नेता ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए मार्ग को चुना है।

झाडू लगाती दिखाईं दीं प्रियंका गांधी

झाडू लगाती दिखाईं दीं प्रियंका गांधी


Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments