हाइलाइट्स
- लखीमपुर खीरी में हिंसा के बाद पहुंची थीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी
- पुलिस और प्रशासन के साथ प्रियंका गांधी की हुई थी हॉटटॉक
- पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर किया था नजरबंद, अब किया गिरफ्तार
- प्रियंका और अजय कुमार लल्लू समेत कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर केस
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद सियासी घमासान थमता नजर नहीं आ रहा है। पीड़ितों से मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। अब उनके ऊपर धारा 144 का उल्लंघन और शांतिभंग की आशंका सहित तमाम धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें मैजिस्ट्रेट के सामने ले जाया जा रहा है। इधर कांग्रेसी नेताओं ने प्रियंका की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
लखीमपुर कांड: वायरल वीडियो के बाद अब सामने आए आशीष मिश्रा, जानें क्या-क्या दावा

कांग्रेसियों ने दिया धरना
सैकड़ों कांग्रेसी पहुंचे
प्रियंका की गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर सैकड़ों कांग्रेसी सीतापुर में पीएसी गेट पर पहुंच गए जहां प्रियंका को हिरासत के बाद रखा गया था। कांग्रेसी नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। इधर पुलिस-प्रशासन ने मामला तूल पकड़ता देखकर मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया।
लखीमपुर कांड पर बस 6 ट्वीट, चुनाव से पहले मायावती ने डाले हथियार? आखिर क्या है यूपी विधानसभा में बीएसपी की रणनीति
नेताओं को किया गया नजरबंद
कांग्रेस विधायक अराधना मिश्रा भी गिरफ्तारी देने वहां पहुंचीं। जिन्हें रोकने के लिए भारी महिला फोर्स लगाया गया। लखीमपुर की ओर जा रहे कांग्रेसियों को सीतापुर या अन्य जिलों में ही रोक लिया गया है। कई नेताओं को उनके घर में नजरबंद रखा गया है।
वायरल वीडियो, किसानों के दावे, मंत्री के बेटे का पक्ष, लखीमपुर की सच्चाई क्या? सबकी बात समझिए

महिला पुलिस फोर्स तैनात
इनके नाम पर भी केस
बताया जा रहा है कि जिन नेताओं के खिलाफ केस दर्ज हुआ है उनमें प्रियंका गांधी, अजय कुमार लल्लू और दीपेंद्र हुड्डा हैं। 11 नामजद के साथ ही अन्य कई कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम भी धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है।

प्रियंका गांधी हुईं गिरफ्तार
Source link