Uttar Pradesh

prayagraj congress workers fight viral video: प्रयागराज में समोसे पर लड़े कांग्रेसी वीडियो हुआ वायरल

हाइलाइट्स

  • उत्तर प्रदेश 2022 चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी सड़कों पर उतर कर पार्टी की कमान संभाल रही हैं
  • लेकिन प्रयागराज में कांग्रेस पदाधिकारी अपनी हरकतों से पार्टी की नैया डुबाने में पीछे नहीं है
  • हाल ही में दो कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में समोसे के लिए झगड़ गए और जमकर एक दूसरे पर गलियों की बौछार करते रहे

आनंद राज, प्रयागराज
उत्तर प्रदेश 2022 चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी सड़कों पर उतर कर पार्टी की कमान संभाल रही हैं। लेकिन प्रयागराज में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी नैया डुबाने में पीछे नहीं है। हाल ही में दो कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में समोसे के लिए झगड़ गए और जमकर एक दूसरे पर गलियों की बौछार करते रहे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की वजह से पार्टी की फजीहत हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में दोनों कार्यकर्ता पुराने कांग्रेसी हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन में समोसे के लिए लड़ाई करना इन कांग्रेसियों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने इस मामले में कर्नलगंज थाने में अपनी तरफ से मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में अब कांग्रेस के बड़े नेता कुछ बोलने से ना नुकुर कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी की प्रियंका गांधी ने 6 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध प्रदेश भर में प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। इसी घोषणाा के तहत कांग्रेसियों ने प्रयागराज सिविल लाइंस के पत्थर गिरजाघर के धरना स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके बाद पुलिस दो दर्जन कांग्रेसियों को पकड़कर पुलिस लाइन ले गई। इसी दौरान कांग्रेसी नेताओं के बीच समोसा बांटे जा रहे थे। उसी समय एक कांग्रेसी नेता के हाथ में दो-तीन समोसे देखकर दूसरे नेता ने उसे टोका जिसके बाद उनके बीच नोंकझोंक के साथ हाथापाई भी शुरू हुई।

बात यहीं नहीं खत्म हुई दोनों नेताओं के बीच गाली-गलौज भी हुई। पुलिस लाइन में दोनों कांग्रेसी नेता एक दूसरे पर गालियों की बौछार करते नजर आए जिसका वीडियो उन्‍हीं कांग्रेसियों के बीच में किसी एक कांग्रेसी ने बना लिया जिसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रयागराज में कमान संभाल रहे बड़े नेताओं ने दोनों से कारण बताओ नोटिस मांग लिया है। जिसके लिए अब दोनों कांग्रेसी नेताओं को पार्टी के जिला अध्यक्ष के पास लिखित तौर पर जवाब देना है।

samosa

समोसे के लिए भिड़े कांग्रेसी


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button