Saturday, March 25, 2023
HomeUttar Pradeshone stop centre: Jalaun News: जालौन में बनेगा 'वन स्टॉप सेंटर', हिंसा...

one stop centre: Jalaun News: जालौन में बनेगा ‘वन स्टॉप सेंटर’, हिंसा पीड़ित महिलाओं को मिलेगी मदद – one stop center to be built in jalaun in this way women will get help

विशाल वर्मा, जालौन
समाज में जब एक महिला किसी हिंसा का शिकार होती है तो उसे कई तरह की मदद की जरूरत पड़ती है। उसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से जिले में ‘वन स्टॉप सेंटर’ की स्थापना की जा रही है। जिससे पीड़ित महिला को मेडिकल, कानूनी सहायता के साथ उसे भावनात्मक मदद मिल सके।

‘वन स्टॉप सेंटर’ योजना को भारत सरकार ने 1 अप्रैल 2015 को लागू किया था। योजना का संचालन महिला और बाल विकास की ओर से किया जा रहा है। जालौन के जिला अस्पताल के पास ‘वन स्टॉप सेंटर’ भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए भूमि की पैमाइश हो चुकी है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस योजना के अंतर्गत किसी भी तरह से पीड़ित महिलाओं को मदद मिलेगी।

आखिर क्या होता है वन स्टॉप सेंटर?
‘वन स्टॉप सेंटर’ एक ऐसी जगह है। जहां हिंसा से पीड़ित महिलाओं की एक ही बिल्डिंग के नीचे एक साथ मदद मिल सकती है। इन सेंटर्स को अस्पतालों में चलाया जाता है। जहां मेडिकल ऐड, लीगल ऐड, अस्थायी रूप से रहने के लिए जगह, केस फाइल करने के लिए मदद, काउंसिलिंग सब कुछ एक ही जगह पर उपलब्ध होता है।

इन हालातों में मिलेगी महिलाओं को मदद
‘वन स्टॉप सेंटर’ में किसी भी तरह की हिंसा झेल रही महिला को बलात्कार, लैंगिक हिंसा, घरेलू हिंसा, ट्रैफिकिंग, एसिड अटैक विक्टिम, विच हंटिंग, दहेज संबंधित हिंसा, सती, बाल यौन शोषण, बाल विवाह, भ्रूण हत्या जैसे मामलों से पीड़ित कोई भी महिला यहां आकर कानूनी मदद ले सकती है। इस योजना को ‘निर्भया फंड’ के जरिए फंडेड किया जाएगा। केंद्र सरकार की इस योजना के तहत राज्य सरकार/केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासन को 100 फीसदी फंड की मदद मिलती है।

Jalaun News: यूपी के जालौन में बनेगा वाटर स्पोर्ट्स हब, रोजगार की बढ़ेगी संभावनाएं
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि प्रदेश सरकार जिले में ‘वन स्टॉप सेंटर’ की स्थापना कर रही है। यहां ‘वन स्टॉप सेंटर’ का निर्माण होने से हिंसा पीड़ित महिलाओं को मेडिकल और कानूनी मदद मिल सकेगी। इसके लिए सरकार से 25 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।


Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments