उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में 1500 करोड़ रुपये की 500 पेयजल परियोजनाओं का कार्य होना है, लेकिन अभी जमीन की उपलब्धता के आधार पर केवल 103 परियोजनाओं के लिए स्वीकृति मिली है। इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए लगभग 350 करोड़ की लागत आएगी।
कुशीनगर जिले में 1500 करोड़ की 500 पेयजल परियोजनाओ को पूरा किया जाना है। कार्य भी शुरू करा दिया गया है, लेकिन यह कार्य कुशीनगर की बजाय महाराजगंज जिले के जल निगम को मिला है, क्योंकि गोरखपुर मंडल के कुशीनगर और देवरिया जिले का जल निगम शहरी क्षेत्र के लिए अधिकृत कर दिया गया है। वहीं, महाराजगंज और गोरखपुर का जल निगम ग्रामीण क्षेत्रों की परियोजनाओं का कार्य कराएगा।
जिले में 106 ग्राम पंचायतों और 176 राजस्व गांव के लोग होंगे लाभान्वित
जिले में 500 गांवों में इन परियोजनाओं को पूरा कराया जाना है। जिसमें से जमीन की उपलब्धता के आधार पर 103 परियोजनाओं का स्वीकृति मिली है। इन पर 350 करोड़ रुपये लागत आएगी। जिससे 106 ग्राम पंचायतों के 176 राजस्व ग्रामों के लोग लाभान्वित होंगे। 70 हजार परिवारों तक पानी का कनेक्शन पहुंचेगा। इसे 2022 तक पूर्ण कराने का लक्ष्य है।
जल निगम के एक्सईएन प्रमोद कुमार गौतम ने बताया कि कुशीनगर में जल निगम मिशन सहित अन्य ग्रामीण पेयजल परियोजनाएं महाराजगंज जिले की तरफ से संचालित की गई हैं। इसके अलावा जिले की नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के पेयजल परियोजना का कार्य कुशीनगर के जल निगम को मिला है।
Source link