
Draupadi Murmu
Droupadi Murmu Oath Ceremoney Live Update: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति पद की शपथ ले रही हैं। वे देश की 15 राष्ट्रपति होंगी। शपथग्रहण के बाद 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। शपथग्रहण से पहले वे राजघाट स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंची और उन्हें श्रद्धांजलि दी। केन्द्रीय कक्ष में आयोजित समारोह के समापन के बाद श्रीमती द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उन्हें तीनों सेनाओं की ओर से ‘गार्ड ऑफ ऑनर‘ पेश किया जाएगा। राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रधान न्यायाधीश एन,वी, रमना, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केन्द्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के राज्यपाल और मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के दौरान केन्द्रीय कक्ष में उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रपति पद के शपथग्रहण समारोह की पल पल की अपडेट के लिए बने रहिए इंडिया टीवी के साथ।