Saturday, March 25, 2023
HomeIndiaBigg Boss 15: स्टेज पर ही भिड़ जाएंगे शमिता शेट्टी और निशांत...

Bigg Boss 15: स्टेज पर ही भिड़ जाएंगे शमिता शेट्टी और निशांत भट, क्या प्रतीक सहजपाल संग दोस्ती में भी आएगी दरार !

bigg boss 15 Shamita Shetty pratik sehajpal and nishant bhat argument on stage with salman khan watc- India TV Hindi
Image Source : INSTA: COLORSTV/PRATIKSEHAJPAL
Bigg Boss OTT के प्रतीक, निशांत और शमिता स्टेज पर होगी बहस 

पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ का आगाज हो गया है। इस शो में अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ ‘बिग बॉस ओटीटी’ में शामिल हो चुके प्रतियोगी भी शामिल होंगे। इनमें शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट का नाम शामिल है। निशांत और शमिता बिग बॉस ओटीटी में भी एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे और BB 15 में भी शायद कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। दूसरी तरफ निशांत और प्रतीक की दोस्ती में दरार आने की भी आशंका दिखाई दे रही है। 

दरअसल, कलर्स चैनल ने आज के एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। इसमें दिखाया गया है कि शमिता, प्रतीक और निशांत होस्ट सलमान खान के सामने स्टेज पर खड़े हैं। सवाल-जवाब के दौरान ही निशांत और शमिता की नोंकझोंक होने लगती है। वहीं, प्रतीक भी कुछ ऐसा बोल देते हैं, जिससे निशांत संग उनकी दोस्ती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

रिया चक्रवर्ती ने Bigg Boss 15 का हिस्सा होने की खबर पर तोड़ी चुप्पी, शेयर किया ये पोस्ट

वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान, प्रतीक से पूछते हैं कि शमिता ने ओटीटी में क्या गलतियां की थीं? इस पर निशांत बोलते हैं- ‘वो बहुत बायस्ड हो जाती हैं। उनको अगर कंट्रोल नहीं मिलता तो उनको बहुत दिक्कत होती है।’ हालांकि, निशांत की बातों से शमिता सहमत नहीं होती हैं और कहती हैं- ‘मैंने कभी किसी को फोर्स नहीं किया कुछ करने के लिए।’

इसके बाद सलमान खान, निशांत और प्रतीक की दोस्ती के बारे में कहते हैं कि आप दोनों अच्छे दोस्त रहे हैं। इस पर प्रतीक बोलते हैं कि ‘वहां पर थे, यहां पर होंगे या नहीं ये यहां पर पता लगेगा।’  

आप इस एपिसोड को कलर्स चैनल पर रात 9.30 बजे देख सकते हैं। 

 




Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments