Saturday, March 25, 2023
HomeIndiaBigg Boss 15: 'वीकेंड का वार' में सलमान खान लगाएंगे अफसाना खान...

Bigg Boss 15: ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान लगाएंगे अफसाना खान की क्लास, जानिए क्यों?

Bigg Boss 15 new promo weekend ka vaar salman khan called Afsana Khan for Shamita Shetty- India TV Hindi
Image Source : INSTA: ITSAFSANAKHAN
Bigg Boss 15: ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान लगाएंगे अफसाना खान की क्लास, जानिए क्यों? 

पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 15 का आज वीकेंड का वार है। होस्ट सलमान खान का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले हफ्ते प्रतीक सहजपाल पर उनका गुस्सा उतरा था और इस बार सिंगर अफसाना खान उनके निशाने पर होंगी। 

दरअसल, अफसाना खान ने इस हफ्ते एक्ट्रेस शमिता शेट्टी की बॉडी शेमिंग की थी। उनकी पर उम्र को लेकर भी तंज कसा था। इसको लेकर सलमान खान, अफसाना को जमकर सुनाएंगे। वो शो में अफसाना से कहेंगे कि उन्होंने शो में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के लिए ‘बुड्ढी औरत’, ‘घर बैठने का टाइम है तेरा’ और ‘घटिया औरत’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। 

अफसाना से सलमान खान पूछेंगे कि ‘किसी के कैरेक्टर के बारे में बोलने वाली वो कौन होती हैं!’ इस दौरान अफसाना अपना बचाव करती नज़र आएंगी, लेकिन सलमान उनकी एक भी नहीं सुनेंगे। 

Bigg Boss 15: अफसाना खान ने फाड़े आकासा सिंह के कपड़े, घर में मचा बवाल

इसके साथ ही सलमान, अफसाना के सेट पैटर्न के बारे में भी बोलेंगे। इसको लेकर जय भानुशाली, तेजस्वी प्रकाश, विशाल कोटियान और शमिता शेट्टी भी सलमान की बातों से सहमत होते नज़र आएंगे। 

सलमान यहीं नहीं रुकेंगे, वो ये तक कह देंगे कि अगर उनके पास पावर होती तो वो उन्हें घर से निकाल देते। वो कहेंगे- ‘मेरा च्वॉइस होता तो मैं आपको इस घर से बेघर कर देता।’ इस पर अफसाना कहती दिखाई देंगी को उन्हें घर से निकाल दिया जाए लेकिन सलमान एक बार फिर उन्हें ‘अफसाना’ कहकर चुप करा देते हैं।




Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments