Uttar Pradesh
Amethi News: सारस से दोस्ती कर चर्चा में आए आरिफ की मुश्किलें बढ़ी, वन विभाग ने जारी किया नोटिस, केस भी दर्ज – fir against arif of amethi for keeping sarus crane forest department issued notice

गौरतलब है कि अमेठी जिले में जामो थाना क्षेत्र के मंडखा गांव के निवासी आरिफ को करीब एक साल पहले खेत में एक घायल सारस पड़ा मिला था। उसकी टांग टूटी थी। आरिफ ने उसे अपने घर पर लाकर उसका इलाज किया था। पूरी तरह से ठीक होने के बाद सारस वहां से जाने के बजाय आरिफ के साथ ही रहने लगा था और वह उसी के साथ खाता पीता भी था।
इसके अलावा वह आरिफ के पीछे-पीछे चलता था। इसके कई वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पांच मार्च को दोनों से मिलने के लिए अमेठी आए थे।
Source link