Home India स्वामी विवेकानंद  को याद किया

स्वामी विवेकानंद  को याद किया

0
स्वामी विवेकानंद  को याद किया

  लखनऊ। प्रतिवर्ष की भाँति शिकागो की धर्मसंसद मे स्वामी विवेकानंद जी द्वारा हिंदुत्व एवं भारतीय दर्शन पर दिये गये प्रथम भाषण की स्मृति में झण्डेवाला पार्क (अमीनाबाद) में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, वन मंत्री अरुण सक्सेना व कार्यक्रम के आयोजक पूर्व नेता विधान परिषद विन्ध्यवासिनी कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगो ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया । इस अवसर पर बृजेश पाठक ने स्वामी विवेकानंद जी को याद करते हुये उनके जीवन चारित्र को प्रत्येक मानव को स्वयं मे अंगीकार करने की बात कही। वन मंत्री अरुण सक्सेना ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने हास्र हो रही सनातन संस्कृति का परचम पूरी दुनिया मे पुनर्स्थापित करने का काम किया। कार्यक्रम के आयोजक विन्ध्यवासिनी कुमार ने  कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने जब पुरे विश्व मे विदेशी संस्कृति का बोलबाला था ,उस समय न केवल पुनह सनातन संस्कृति के दर्शन से विश्व को परिचित कराया ,वरन् पुरे विश्व मे हमारी प्राचीनतम  सनातन संस्कृति ,वेद ,गीता इनसे ही सम्पूर्ण मानव जाति एवं विश्व का कल्याण होगा ,इस बात की स्वीकार्यता उस सभा मे आए दुनिया भर के विभिन्न मतावलंबीयो को करायी। पार्क में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, वन मंत्री अरुण सक्सेना व विन्ध्यवासिनी कुमार ने वृक्षारोपण किया कार्यक्रम मे  जयति श्रीवास्तव, वरिष्ठ हाईकोर्ट अधिवक्ता गिरीश चंद्र सिन्हा, अधिवक्ता देवेश कुमार, अधिवक्ता विश्वेष कुमार, किशन लोधी, मनोज श्रीवास्तव, राजीव बाजपेयी, गिरीश गुप्ता, ,अमिताब चक्रवर्ती, अधिवक्ता विकर्ष श्रीवास्तव, मयंक सिन्हा, गणेश राय, नरेन्द्र श्रीवास्तव, विनीत यादव, शैलू सोनकर,  राकेश भार्गव, राजेश लोधी सहित उपस्थित अनेक गणमान्य लोगो ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here