Home Pradesh Uttar Pradesh मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आकाशीय विद्युत, डूबने तथा सर्पदंश से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आकाशीय विद्युत, डूबने तथा सर्पदंश से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

0
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आकाशीय विद्युत, डूबने तथा सर्पदंश से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया
 
दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश
 

लखनऊ: 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश में आकाशीय विद्युत, डूबने तथा सर्पदंश से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार प्रदेश में विगत 24 घण्टों में आकाशीय विद्युत से 09, डूबने से 07 तथा सर्पदंश से 01 जनहानि हुई हैं। इनमें आकाशीय विद्युत से जनपद सुलतानपुर, बदायूं में 01-01, जनपद गाजीपुर में 05, जनपद बलिया में 02 डूबने से जनपद सुलतानपुर एवं कानपुर देहात में 01-01, जनपद बिजनौर में 03, जनपद अमेठी में 02 तथा सर्पदंश से जनपद सीतापुर में 01 जनहानि हुई है।
विगत 24 घण्टे में प्रदेश में 9.7 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गयी है। 01 जून, 2023 से अब तक 236.7 मि0मी0 औसत वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षा 209.4 मि0मी0 के सापेक्ष 113 प्रतिशत है। प्रदेश के 19 जनपदों में अत्यधिक वर्षा (60 प्रतिशत अधिक), 13 जनपदों में अधिक वर्षा (20 से 59 प्रतिशत अधिक), 20 जनपदों में सामान्य वर्षा, 18 जनपदों में कम वर्षा (20 से 59 प्रतिशत कम) तथा 05 जनपदों में अत्यधिक कम वर्षा (60 से 99 प्रतिशत कम) दर्ज की गयी है।
विगत 24 घण्टे में प्रदेश के कई जनपदों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। जिनमें जनपद मैनपुरी, मुरादाबाद, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, कासगंज, सम्भल तथा महाराजगंज में 30 मि0मी0 से अधिक वर्षा दर्ज की गयी।
सिंचाई विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार गंगा जी कचला ब्रिज (बदायंू), यमुना जी मावी (मुजफ्फरनगर) में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही हैं। जनपद अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, शामली, गाजियाबाद, बागपत व मुजफ्फरनगर को छोड़कर कहीं भी अतिवृष्टि या जलभराव के कारण लोगों को बाढ़ शरणालय पर ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। जनपद सहारनपुर के 104 गांव तथा 13 नगरीय मोहल्ले, शामली के 25 गांव (केवल कृषि क्षेत्र ही प्रभावित), गौतमबुद्धनगर के 06 गांव, बागपत के 11 (केवल कृषि क्षेत्र ही प्रभावित), मुजफ्फरनगर के 12 गांव, जनपद अलीगढ़ के 10, मथुरा के 12, मेरठ के 15 (केवल कृषि क्षेत्र ही प्रभावित) तथा गाजियाबाद के 09 बाढ़ गांव प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों के कुल 5,043 लोगों को बाढ़ शरणालय में रखा गया है। इनके भोजन एवं रहने की उचित व्यवस्थाएं की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here