Thursday, March 28, 2024
HomePradeshUttar Pradeshमुख्यमंत्री ने प्रदेश में आकाशीय विद्युत, डूबने तथा सर्पदंश से हुई जनहानि...

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आकाशीय विद्युत, डूबने तथा सर्पदंश से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आकाशीय विद्युत, डूबने तथा सर्पदंश से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया
 
दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश
 
घायलों का समुचित उपचार कराया जाए : मुख्यमंत्री

 

लखनऊ :  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ   ने प्रदेश में आकाशीय विद्युत, डूबने तथा सर्पदंश से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री   ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिये हैं।
राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार प्रदेश में विगत 24 घण्टों में आकाशीय विद्युत से 05, डूबने से 02 तथा सर्पदंश से 01 जनहानि हुई हैं। इनमें आकाशीय विद्युत से जनपद अमेठी, सम्भल, बदायूं, कौशाम्बी व बांदा में 01-01 जनहानि हुई है। डूबने से जनपद एटा व उन्नाव में 01-01 तथा सर्पदंश से जनपद कौशाम्बी में 01 जनहानि हुई है।
विगत 24 घण्टे में प्रदेश के कई जनपदों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। इन जनपदों में मेरठ, मैनपुरी, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, औरैया, कासगंज, लखनऊ, झांसी, कानपुर नगर, हापुड़, अलीगढ़, बुलन्दशहर, फतेहपुर, गाजीपुर, प्रयागराज, शामली, अमेठी तथा गौतमबुद्धनगर सम्मिलित हैं। प्रदेश में 01 जून, 2023 से वर्षा का औसत सामान्य के सापेक्ष 112 प्रतिशत है। प्रदेश के 33 जनपदों में अधिक वर्षा (120 प्रतिशत से अधिक), 21 जनपदों में सामान्य वर्षा (80 से 120 प्रतिशत), 09 जनपदों में कम वर्षा (60 से 80 प्रतिशत) तथा 12 जनपदों में अत्यधिक कम वर्षा (60 प्रतिशत से कम) हुई है।
सिंचाई विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार खतरे के जलस्तर से ऊपर कोई नदी नहीं बह रही है। यमुना नदी के जलस्तर में मावी नामक स्थल पर बढ़ने की प्रवृत्ति है। प्रदेश के जनपद सहारनपुर को छोड़कर, कहीं भी अतिवृष्टि या जलभराव के कारण लोगों को बाढ़ शरणालय पर ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। जनपद सहारनपुर के 25 गांव तथा 12 नगरीय मोहल्ले बाढ़ से प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों के 225 लोगों को 09 बाढ़ शरणालय में रखा गया है, जिनके भोजन एवं रहने की उचित व्यवस्थाएं की गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments