Home India महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सांगली बाढ़ प्रबंधन परियोजना को विश्व बैंक से 2328 करोड़ की मंजूरी

महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सांगली बाढ़ प्रबंधन परियोजना को विश्व बैंक से 2328 करोड़ की मंजूरी

0
महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सांगली बाढ़ प्रबंधन परियोजना को विश्व बैंक से 2328 करोड़ की मंजूरी

महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सांगली बाढ़ प्रबंधन परियोजना को विश्व बैंक से 2328 करोड़ की मंजूरी

पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के लिए बड़ी राहत

नई दिल्ली  महाराष्ट्र के कोल्हापूर और सांगली जिलों में बाढ़ प्रबंधन और अतिरिक्त पानी को सूखाग्रस्त मराठवाड़ा क्षेत्रों में स्थानांतरित करने की महत्वाकांक्षी परियोजना को विश्व बैंक और वित्त मंत्रालय ने मंजूरी  दी है। यह परियोजना की लागत 3,300 करोड़ रुपये की हैजिसमें विश्व बैंक 2,328 करोड़ रुपये और राज्य सरकार 998 करोड़ रुपये का योगदान देगी। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने सोमवार को दी।

इस परियोजना के तहत कृष्णा और भीमा नदी घाटी में आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके विविध काम पूरे किए जाएंगे। इनमें बाढ़ रेखाओं का निर्धारणनदियों की गहराई बढ़ानागाद निकालना आदि शामिल हैं। इसके अलावाएकीकृत जल प्रबंधन और निगरानी प्रणाली के माध्यम से अतिरिक्त पानी को सूखाग्रस्त मराठवाड़ा में ले जाया जाएगा, ऐसे श्री फडणवीस ने कहा।

उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि यह परियोजना कोल्हापूर और सांगली जिलों में बाढ़ से राहत प्रदान करने और मराठवाड़ा में सूखे की समस्या को दूर करने में मदद करेगी।

यह परियोजना महाराष्ट्र के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। यह परियोजना कोल्हापूर और सांगली जिलों में बाढ़ के जोखिम को कम करने और मराठवाड़ा में सिंचाई सुविधाओं में सुधार करने में मदद करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here