Home Pradesh Uttar Pradesh आर्यन गुप्ता को एक लाख बीस हजार अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

आर्यन गुप्ता को एक लाख बीस हजार अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

0
आर्यन गुप्ता को एक लाख बीस हजार अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

आर्यन गुप्ता को एक लाख बीस हजार अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

लखनऊ,  सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज प्रथम कैम्पस के मेधावी छात्र आर्यन गुप्ता को
कम्प्यूटर साइंस की उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की प्रतिष्ठित जेवियर यूनिवर्सिटी द्वारा 1,20,000 अमेरिकी
डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। सी.एम.एस. छात्र को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा
अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। आर्यन ने इस सफलता का श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों व
विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने
सी.एम.एस. छात्र की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं
आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च
शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।
वर्ष 2023 में सी.एम.एस. के 100 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया,
जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी,
कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी
(एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी
ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर
गौरवान्वित किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here