Uttar Pradesh

ललितपुर के चंडी माता मंदिर में पहुंचे राज्यमंत्री मनोहर लाल खुद को नाचने से नहीं रोक पाए

योगी सरकार के निर्देश पर यूपी के मंदिरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ कराया जा रहा है। गुरुवार को ललितपुर के एक मंदिर में राज्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देवी भजनों पर डांस किया।

 

Manohar-Lal
ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में चैत्र नवरात्रि पर राज्यमंत्री देवी की भक्ति में डूबे नजर आए। देवी भजनों पर नाच रहे हैं। एक दिन पहले देवी भजनों पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा जमकर नाचे थे और राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने झीका बजाया था। अब राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ भी देवी भजनों पर जमकर नाचते दिखाई दिए। उनके नाचने का वीडिया सामने आया है। सिद्वपीठ चंडी माता मंदिर पर आयोजित देवी सप्तशती पाठ और देवी भजन कार्यक्रम में पहुंचे राजमंत्री मनोहर लाल पंथ देवी भजनों को सुन इतने मग्न हो गए कि खुद को झूमने से रोक नहीं पाए हैं। चैत्र नवरात्रि के अवसर शासन के निर्देश पर सूचना विभाग देवी शक्तिपीठ मंदिरों पर प्रतिदिन देवी सप्तशती पाठ और भजनों का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को सिद्वपीठ चंडी माता मंदिर पर आयोजित सप्तशती पाठ और देवी भजन कार्यक्रम में प्रदेश के श्रम एवं सेवा योजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ पहुंचे। देवी भजनों को सुन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ इतने मग्न हो गए कि वह भजनों पर नाचने लगे। राज्यमंत्री को नाचते देख वहां मौजूद अन्य श्रद्धालु भी राज्यमंत्री के साथ नाचने लगे। इसके पहले बुधवार को तुवन मंदिर पर देवी सप्तशती पाठ के दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने झीका बजाया था, जिस पर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा जमकर नाचे थे।

मनोहर लाल पंथ ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर चैत्र नवरात्रि के अवसर पर पूरे प्रदेश के देवी मंदिरों में सप्तशती पाठ और देवी जागरण कराया जा रहा है। 29 से 30 मार्च को अष्टमी एवं श्रीरामनवमी के अवसर पर प्रमुख शक्तिपीठ मन्दिरों में मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों और राष्ट्रीय मूल्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनसामान्य को इससे जोड़ते हुए अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन भी कराया जाएगा।

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button