
मेहंदी रचे हाथों से काउंसलिंग प्रदान तक पहुँची शान
शादी के मंडप में सात फेरे लेने के बाद सरकारी स्कूल शिक्षक की काउंसलिंग में पहुंची दुल्हन। नौकरी पाने के बाद पूरी तरह से रस्में हुईं। बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) इंद्रजीत प्रजापति ने प्रज्ञा को दी शादी के तुरंत बाद ही नौकरी मिलने की दी बधाई।
- News18Hindi
- आखरी अपडेट:5 दिसंबर, 2020, 12:52 PM IST
बता दें कि गोंडा के रामनगर में बाराबंकी की रहने वाली प्रज्ञा तिवारी मेहंदी रचे हाथों से अपने डॉक्यूमेंटस को संभालते और फॉर्म फिल करते हुए दिखीं। दरअसल, प्रज्ञा ने शादी के सात फेरे ले लिए थे। इसके बाद सुबह 5 बजे जैसे ही दूल्हे ने अपनी मांग में सिंदूर भरा, वैसे ही वह मंडप छोड़कर गोंडा बीएसए ऑफिस के लिए निकल पड़ी। यहां पर प्रज्ञा की काउंसलिंग होनी थी। चूंकि काउंसलिंग की शेड्यूल डेट और टाइम फिक्स थी, लिहाजा फेरों के बाद ही प्रज्ञा को कई रस्में छोड़कर काउंसलिंग के लिए जाना पड़ा। काउंसलिंग के बाद प्रज्ञा वापस आई तब जाकर विदाई हुई।

काउंसलिंग में शामिल होने वाले बीएसए ऑफिस पहुंचीं दूल्हन प्रज्ञा।
प्रज्ञा लाइन में लगी और अपने डॉक्यूमेंट्स को चेक करवा कर रिसीविंग ली। प्रज्ञा के चेहरे पर दोहरी खुशी झलक रही थी। बेसिक शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत प्रजापति ने भी प्रज्ञा को बधाई देते हुए कहा कि यह बड़ी बात है कि कल शादी हुई और आज नौकरी लग गई। प्रज्ञा काउंसलिंग करा कर वापस बाराबंकी चली गई है। उन्होंने बताया कि प्रज्ञा की नियुक्ति बेसिक शिक्षा विभाग गोंडा में शिक्षक के पद पर हुई हैं। हालांकि, नई नवेली दुल्हन का काउंसलिंग में जाना और सरकारी नौकरी पाने के बाद विदाई की चर्चा चारों ओर हो रही है। लोग दुल्हन की हिम्मत और प्रतिभा की तारीफ कर रहे हैं।