ध्रुव कुमार सिंह, मुजफ्फरपुर, बिहार,
मुजफ्फरपुर नगर निगम चुनाव में निर्मला देवी साहू मेयर पद पर जीतीं। जबकि डा.मोनालिसा डिप्टी मेयर बनीं। इसके अलावा मुजफ्फरपुर के माधोपुर सुस्ता, मुरौल, दरभंगा के सिंहवाड़ा और भरवाड़ा, मोतिहारी के अरेराज से पुरुष जीते। नगर निकाय के दूसरे चरण में मुजफ्फरपुर नगर निगम के लिए हुए चुनाव के वोटों की गिनती 8 बजे से ही शहर के एमएसकेबी कॉलेज में बने मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। मुजफ्फरपुर नगर निगम के कुल 49 वार्ड के लिए 28 दिसम्बर को सम्पन्न चुनाव के लिए 311 बूथ बनाये गए थे। इसके लिए कुल उम्मीदवार जो चुनाव लड़े वे 275 थे और कुल मतदाता 285009, जिनमें पुरुष मतदाता, 149781 एवं महिला मतदाता 135214 थें। मुजफ्फरपुर नगर निगम के लिए पहली बार हुए प्रत्यक्ष चुनाव में महापौर और उप-महापौर पद पर महिलाओं का कब्जा हो गया है। महापौर पद पर निर्मला देवी (साहू) विजयी हुई हैं। उन्होंने निवर्तमान महापौर राकेश कुमार को 13 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। वहीं डॉ.मोनालिसा ने उप-महापौर पद पर 31 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने शब्बीर अहमद को पराजित किया। महापौर पद के लिए मिले वोट- निर्मला देवी : 35777-राकेश कुमार : 25459-अंतर : 10318, जबकि उप-महापौर पद के लिए मिले वोट -डा.मोनालिसा : 52945-शब्बीर अहमद : 23474-अंतर : 29471. जिला प्रशासन द्वारा मतगणना केंद्र के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मुजफ्फरपुर नगर निगम के महापौर और उप-महापौर लिए प्रत्यक्ष रूप से हुए चुनाव के दलगत न होते हुए भी इस पर दलीय समर्थन का असर दिखा था। वोटों का जमकर ध्रुवीकरण हुआ था। मतदान के बाद सबके जीत के अपने-अपने दावे थें लेकिन, मेयर के लिए निवर्तमान मेयर राकेश कुमार पिंटू और निर्मला देवी तथा डिप्टी मेयर के लिए मोनालिसा, शब्बीर अहमद, विकास गुप्ता व अन्य के बीच कड़े मुकाबले के कयास लगाए जा रहे हैं। पूर्व नगर विकास मंत्री सह विगत 10 वर्षों तक मुजफ्फरपुर के स्थानीय विधायक रहे सुरेश शर्मा एवं पार्टी नेताओं ने मेयर के लिए निर्मला देवी और डिप्टी मेयर के लिए डॉ.मोनालिसा का समर्थन किया था। जबकि नगर विधायक विजेंद्र चौधरी निवर्तमान मेयर राकेश पिंटू और उप-मेयर के लिए शब्बीर अहमद के लिए खुलकर सामने आए थे। सुबह आठ बजे से शहर के दो मतगणना केंद्रों पर प्रारम्भ हुई। जिसमें मुजफ्फरपुर नगर निगम के महापौर, उप-महापौर और 49 वार्ड पार्षदों के वोटों की गिनती एमएसकेबी महिला कालेज में जबकि नगर पंचायत माधोपुर सुस्ता एवं मुरौल के मुख्य, उप-मुख्य एवं 10 वार्ड पार्षदों के वोटों की गिनती बीबी कॉलेजिएट स्कूल में हुई। गिनती के लिए 24 टेबल बनाये गए थें। 13 राउंड की गिनती हुई। पहली बार सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे और ओसीआर कैमरे लगाए गए थें। मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन की ओर से मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थें। मुजफ्फरपुर नगर निगम चुनाव का अंतिम परिणाम इस प्रकार रहें. महापौर- निर्मला देवी (साहू),उप-महापौर- डा. मोनालिसा, वार्ड पार्षद- 1. उमेश कुमार गुप्ता, 2. गायत्री चौधरी, 3. मो.अंजार, 4. मो.सज्जाद, 5. मनौवर हुसैन, 6. जफर फरियादी, 7. सुषमा देवी, 8. रौशन खातून, 9. एनामुल हक, 10. अभिमन्यु चौहान, 11. मीरा देवी, 12. ममता कुमारी, 13. पिंकी देवी, 14. अमित रंजन, 15. गणिता देवी, 16. रश्मि राउत, 17. मंगल साहनी, 18. संजू देवी, 19. पूनम देवी, 20. संजय केजरीवाल, 21. के.पी पप्पू, 22. वर्षा सिंह, 23. कन्हैया कुमार गुप्ता, 24. शोभा देवी, 25. उमा शंकर पासवान, 26. प्रिय रंजन सिंह, 27. अजय ओझा, 28. राजीव कुमार पंकु, 29. सनत कुमार, 30. सुरभि शिखा, 31. रूपम कुमारी, 32. आरती राज, 33. शबनम आरा, 34. चंदा कुमारी, 35. पुनिता देवी, 36. प्रियंका शर्मा, 37. अमित कुमार, 38. शबाना परवीन, 39. मधु विजेता, 40. इकबाल हुसैन, 41. सीमा झा, 42 .अर्चना पंडित, 43. निशात आफरीन, 44. अनिशुल फातिमा, 45. शिव शंकर महतो, 46. सैफ अली, 47. राज कुमारी देवी, 48. मो. हसन एवं 49. पिंकी साह विजयी रहे.