Saturday, December 2, 2023
HomePradeshBiharमहिलाओं के विकास का नया मार्ग हुआ प्रशस्त :- अश्विनी चौबे

महिलाओं के विकास का नया मार्ग हुआ प्रशस्त :- अश्विनी चौबे

ध्रुव कुमार सिंह, मुज़फ्फरपुर, बिहार,  

नारी शक्ति वंदन-अधिनियम नवरात्रि के अवसर पर एक अमूल्य सौगात, महिलाओं के विकास का नया मार्ग हुआ प्रशस्त :- अश्विनी चौबे, केंद्रीय राज्य मंत्री

रामदयालु सिंह महाविद्यालय में आयोजित नारी शक्ति वंदन-अभिनंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के राज्य मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक नवरात्रि के अवसर पर नारी शक्ति को अमूल्य सौगात है। इस अधिनियम ने नवरात्र के अवसर पर महिलाओं के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं के लिए विकास का नया मार्ग प्रशस्त किया है। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। भारत के सदनों में महिलाओं के नेतृत्व से दुनिया को नया संदेश मिलेगा। पूरी दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है जिसे माता कहकर संबोधित किया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.अमिता शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने से प्रदेश की सभी माताएं और बहनें प्रधानमंत्री की बहुत-बहुत आभारी हैं। उन्होंने कहा की नारी वंदन अधिनियम पास होना महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। नारी रचनात्मक शक्ति की प्रतीक होती है। किसी भी समाज की कल्पना नारी के बिना नहीं की जा सकती। नारी अक्सर कठिन परिस्थितियों में अपनी शक्ति का परिचय देती है। नारी का जितना विकास होना चाहिए उतना विकास अभी तक नहीं हुआ है। अभी भी नारी के प्रति उत्पीड़न की घटनाएं हो रही है। पुरुष और नारी कंधे से कंधा मिलाकर चलें तो प्रेम एवं सौहार्द का माहौल बनेगा। नारी और पुरुष एक दूसरे का सम्मान करें और मिलकर काम करें तो यह देश पूरी दुनिया में विश्व बंधुत्व का पैगाम फैलाने में सफल होगा। कार्यक्रम को प्रो.भगवान लाल साहनी, भाजपा जिला अध्यक्ष रंजन कुमार,भाजपा नेत्री बेबी कुमारी, पूर्व मंत्री अजीत कुमार, महाराष्ट्र से आए केशु भाई देसाई, डॉ.रजनीश कुमार गुप्ता, डॉ.राजीव कुमा, डॉ. आलोक प्रताप सिंह, डॉ.पयोली, डॉ.ललित किशोर, डॉ.प्रियंका दिक्षित, डॉ.सारिका चौरसिया, डॉ.कृतिका वर्मा, डॉ.मीनू कुमारी, डॉ.गणेश कुमार शर्मा, डॉ.ऋतुराज वर्मा, डॉ.पवन ओझा, शिवानंद वत्स, मनीष कुमार, अशोक कुमार आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन युवा कवि एवं लेखक डॉ.संजय पंकज एवं दिनकर उत्थान न्यास के नीरज कुमार ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments