Home India भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर्य आज आएंगे नीमच

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर्य आज आएंगे नीमच

0
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर्य आज आएंगे नीमच
सागर में 100 करोड़ की लागत से बन रहा संत श्री रविदास जी के मंदिर को लेकर निकाली जा रही यात्रा
पलक पावड़े बिछाकर अजा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता करेंगे यात्रा का भव्य स्वागत
नीमच । मध्यप्रदेश के सागर जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा 100 करोड़ कि लागत से भव्य संत शिरोमणि श्री रविदास जी का मंदिर बनने जा रहा हैं भाजपा अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ कैलाश जाटव के नेतृव में पुरे प्रदेश के प्रत्येक जिलों में निकलने वाले इस यात्रा में मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता पलक पावडे बिछा कर यात्रा का स्वागत कर यात्रा में सहभागिता करेंगे यात्रा पूरे प्रदेश में 25 जुलाई से शुरू होगी अतः इसी कड़ी में यात्रा सफल हो इसे लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की आवश्यक बैठक कल दोपहर 2 बजे वात्सल्य भवन गांधी वाटिका के पास रखी गई हैं जिसमें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य भाजपा पदाधिकारियों कि बैठक लेंगे अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि गोयल ने अपील कि हैं कि जिले में निवासरत भाजपा अजा मोर्चा के समस्त पदाधिकारिगण अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here