Home India प्रथम जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवम दिव्यांग बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

प्रथम जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवम दिव्यांग बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

0
प्रथम जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवम दिव्यांग बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

द आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल खोर रही प्रथम स्थान पर
नीमच। जिला ताइक्वांडो संघ एवं रामपुरा नवजीवन निःशक्त कल्याण संघ नीमच द्वारा आयोजित प्रथम जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवं निशक्त बच्चों हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 16 जुलाई 2023 को स्थानीय अफ़ीम फैक्टी एवं नशा मुक्ति केन्द्र के सामने राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में नगर पालिका नीमच के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमे 14 गोल्ड मेडल के साथ ।ठच्ै स्कूल  कोच एवं प्राचार्य के मार्गदर्शन में प्रथम स्थान पर रही। नीमच सिटी की टीम कोच आरिफ कुरेशी के  मार्गदर्शन में 7 गोल्ड एवं 3 सिल्वर मेडल के साथ द्वितीय स्थान पर रही। रामावतार कॉलोनी  की टीम कोच विशाल व्यास के मार्गदर्शन मे अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए 3 गोल्ड एवं 5 सिल्वर एवं 2 ब्रोंज के साथ तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता संपन्न करवाने में सभी ऑफिसियल आरिफ कुरेशी, भूमिका गोयल, आयुष चौधरी, सूरज सिंह कछावा, नरेंद्र, चिराग वाकोडे, मुस्कान मीना, अभिषेक बैरागी, महेश नायक ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
दिव्यांग बच्चो हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिसमे दृष्टिबाधित बच्चे दिव्या, देवेश द्वारा सुंदर गीत व भजन तू कितनी अच्छी है, ओ मां प्रस्तुत किया गया जिसे सुनकर सभी मंत्र मुग्ध हो गए एवम सभी के आंखो में पानी आ गया, आसिफा खान द्वारा कमर से रिंग घुमाई गई। सानू मोदी एवम अन्य दिव्यांग बच्चे द्वारा सुंदर डांस की प्रस्तुति दी गई। कुनाल कैलाश जी धनुका, मनोज जी सैनी,, मनोज मंथरानी, मुकेश सैनी संतोष जी चोपड़ा (समाज सेवी), दानिश जी अरोरा (समाज सेवी), अर्जुन कुमार वर्मा सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
मुख्य अतिथि विधायक दिलीप सिंह परिहार अत्यधिक व्यस्तता के कारण बच्चो के उपस्थित नही हो पाए तो सभी खिलाड़ियों को अपना सुभकमाना संदेश जिला सचिव को दिया और कहा कि“ आप प्रतियोगिता प्रारंभ कीजिए और सभी बच्चो को मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं और आप सभी खिलाड़ी आगे ओलंपिक तक जाओ और नीमच का ही नही पूरे देश का नाम रोशन कीजिए मेरी सुभकामनाएं आपके साथ साथ है, आपको किसी चीज को जरूरत हो तो मैं जनता का सेवक होने के नाते आपको हर संभव मदद करूंगा।“
भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि  बच्चे कोमल फूल की तरह होते हैं इन्हें सही ढंग से सींचे तो यह मजबूत बन सकते है। दिव्यांग बच्चो को भी फाइट और योगा सिखाया जाए तो हो सकता है इनमे भी जागृति पैदा होगी और ये तंदरुस्त भी हो सकते है।
नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कहा कि दिव्यांग बच्चे ईश्वर का रूप होते है और सभी खिलाड़ियों ने बहुत अच्छी फाइट का प्रदर्शन किया। सबसे बड़ी बात इसमें यह है कि गर्ल्स भी अपनी सुरक्षा हेतु मार्शल आर्ट्स के इस गेम खेलते हैं, ये महिला सुरक्षा हेतु बहुत अच्छी बात है।
सांसद प्रतिनिधि और नमो ग्रुप प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा ने कहा कि किसी भी क्षेत्रमें यदि कामयाबी पाना हों तो अनुशासन अति आवश्यक है और कार्यक्रम का अनुशासन देख प्रसन्नता जाहिर की।
नवजीवन संस्था के अध्यक्ष माणक मोदी, एमआरसी पार्वती मोदी, जीनत एहसान एवं दिव्यांग बच्चों के एवम ताइक्वांडो खिलाड़ियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे एवम अपना सहयोग प्रदान किया।
अंत में रतन लाल निर्वाण ने  कहा कि नीमच जिले में  मार्शल आर्ट्स के  क्षेत्रमें पिछले 30 सालों से हमारी एकेडमी  कार्यरत है और हमारे बीच में मनोज सिंह लोधा जो हमारी संस्था के फाउंडर है जिन्होंने कठोर परिश्रम कर नीमच में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार किया हे उनका उपस्थित होना हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात ही अंत में पार्वती माणक लाल मोदी  ने  सभी का आभार प्रकट किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here