Saturday, December 2, 2023
HomeBusinessपर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्टता के सम्मान के लिए सोहराब पिरोजशा गोदरेज पर्यावरण...

पर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्टता के सम्मान के लिए सोहराब पिरोजशा गोदरेज पर्यावरण पुरस्कार

गोदरेज समूह और मुंबई फर्स्ट ने पर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्टता के सम्मान के लिए सोहराब पिरोजशा गोदरेज पर्यावरण पुरस्कार का किया अनावरण

 

 

मुंबई: गोदरेज समूह ने मुंबई फर्स्ट के साथ भागीदारी मेंआज सोहराब पिरोजशा गोदरेज पर्यावरण पुरस्कार शुरू करने की घोषणा कीजिसके तहत पर्यावरण और वहनीयता के क्षेत्र में असाधारण योगदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार मुंबई पर केंद्रित होगा। यह प्रतिष्ठित पुरस्कारपर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में श्री एस.पी. गोदरेज की उल्लेखनीय पहल के प्रति श्रद्धांजलि है और यह अगली पीढ़ी के पर्यावरण अग्रदूतों को प्रेरित करने के लिए उनकी चिरस्थायी विरासत की याद दिलाएगा।

सोहराब पिरोजशा गोदरेज पर्यावरण पुरस्कार के कुछ महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं। इसका लक्ष्यन केवल उन अग्रदूतों को पहचानना हैजिन्होंने मुंबई महानगर क्षेत्र में वहनीय पर्यावरण परियोजनाओं का नेतृत्व किया हैबल्कि यह पर्यावरणीय रूप से ज़िम्मेदार पहलों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के सर्वोत्तम तरीकों का प्रसार करना भी है। इस पुरस्कार का उद्देश्य परिरक्षणप्रदूषण नियंत्रण और संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में किये गए प्रभावकारी प्रयास को भी सम्मानित करने भी है।

 

सोहराब पिरोजशा गोदरेज पर्यावरण पुरस्कार के मूल्यांकन मानदंडों में प्रभावनेतृत्व और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों के प्रति प्रतिबद्धता जैसे प्रमुख पहलू शामिल हैं। इसमें सामुदायिक सहभागितानवोन्मेषी दृष्टिकोणविषय विशेष की हिमायतपहलों की मापनीयता (स्केलेबिलिटी)शैक्षणिक विस्तार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को भी ध्यान में रखा जाएगा।

गोदरेज इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशकनादिर गोदरेज ने कहा, “गोदरेज मेंहम अपने पर्यावरण की रक्षा के प्रति दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैंक्योंकि हमारा मानना है कि यह सिर्फ चुनिंदा विकल्प नहीं है बल्कि हम सब की साझी ज़िम्मेदारी है। सोहराब पिरोजशा गोदरेज पर्यावरण पुरस्कार के हमारे लिए मायने हैं। यह पर्यावरणीय लाभ के साथ-साथ लोगोंपृथ्वी और महान पर्यावरणविद् एसपी गोदरेज के प्रति सम्मान का प्रतीक है। पर्यावरण की रक्षा के लिए अथक प्रयास करने वाले अविश्वसनीय व्यक्तित्वों और संगठनों का सम्मान करना हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी। आइएहम साथ मिलकर इन पर्यावरण अग्रदूतों‘ का समर्थन करेंउनके उल्लेखनीय प्रयासों से प्रेरणा लेते हुए हम भावी पीढ़ियों के लिए एक बेहतर दुनिया बनाने का प्रयास करें।

 

नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष तथा सीएसआईआर के पूर्व महानिदेशक और सोहराब पिरोजशा गोदरेज पर्यावरण पुरस्कार के निर्णायक मंडल के सदस्यएफआरएसडॉ. रघुनाथ माशेलकर ने कहा“एसपी गोदरेज अपने समय से काफी आगे थे और वह हमारे लिए एक शाश्वत प्रेरणा  हैं। वहपर्यावरण संरक्षण को हमारे वहनीय भविष्य की कुंजी मानने के शाश्वत संदेश के साथआज भी हमारे बीच हैं। उनके नाम परइस नेक उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए शुरू किये जा रहे पुरस्कारआने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे।“

 

मुंबई फर्स्ट के उपाध्यक्षश्री रोजर सी.बी. परेरा ने टिप्पणी की, “श्री एस.पी. गोदरेज, अपने समय से बहुत पहले पैदा हुए व्यक्ति थे! उन्होंने अपना पूरा जीवनअपना समयपैसा और प्रतिभा उदारतापूर्वकपर्यावरण के लिए समर्पित कर दिया। मैं वास्तव में संतुष्ट हूं कि नादिर गोदरेज ने इस महान इंसान की स्मृति में मुंबई फर्स्ट के प्रयास में पूरे दिल से समर्थन किया।“

सोहराब पिरोजशा गोदरेज पर्यावरण पुरस्कार के लिए नामांकन, 30 सितंबर 2023 तक किया जा सकता है। पुरस्कार के बारे में अधिक जानकारी और नामांकन फॉर्म तक पहुंचने के लिएकृपया हमारी वेबसाइट https://spgodrejenvironmentawards.com/beta/ पर जाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments