Saturday, March 25, 2023
HomeIndiaनेहा धूपिया और अंगद बेदी ने दिखाई बेटे की पहली झलक, प्यार...

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने दिखाई बेटे की पहली झलक, प्यार लुटाते हुए बोले- ‘निक्के निक्के पैर’

Angad Bedi and Neha Dhupia - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ANGAD BEDI
Angad Bedi and Neha Dhupia 

नेहा धूपिया और अंगद बेदी का घर खुशियों से भर गया है। नेहा धूपिया ने 3 अक्टूबर को बेटे को जन्म है। बेटे के जन्म के साथ ही नेहा और अंगद दूसरी बार पेरेंट्स बन गए। फिलहाल नेहा अस्पताल से डिस्चॉर्ज हो चुकी हैं और इन दिनों नेहा और अंगद नए मेहमान पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। हाल ही में अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कभी नेहा अंगद पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं तो कभी अंगद अपने बेटे पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। 

Angad Bedi , Neha Dhupia

Image Source : INSTAGRAM/ANGAD BEDI

Angad Bedi , Neha Dhupia

Angad and Neha son

Image Source : INSTAGRAM/ANGAD BEDI

Angad and Neha son

इस वीडियो में नेहा अंगद के माथे को चूमते दिखीं तो वहीं अंगद अपने बेटे के पैर दिखाते नजर आए। नन्हें मेहमान के पैर दिखाते हुए अंगद बेदी वीडियो में कह रहे हैं- निक्के निक्के पैर। 

नेहा धूपिया दोबारा बनी मां, दिया बेटे को जन्म, अंगद बेदी ने ये पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

सोशल मीडिया पर अंगद बेदी और नेहा धूपिया का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले अंगद बेदी ने नेहा धूपिया के उस वक्त की तस्वीर शेयर की थी जब वो अस्पताल में भर्ती थीं। इस तस्वीर को अंगद ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। तस्वीर में अंगद नेहा धूपिया को किस करते हुए दिख रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में अंगद ने लिखा था- ‘मैं आपका बेबी डैडी हूं। मिसेज बेदी सभी चीजों के लिए आपका शुक्रिया। आपने मुझे पूरा कर दिया है।’ इसके साथ ही अंगद ने दिल वाला इमोजी बनाया था।

आपको बता दें, नेहा धूपिया के एक बेटी भी है जिसका नाम मेहर है। हालांकि उन्होंने अपने बेटे का नाम क्या रखा है इसके बारे में अभी तक नहीं बताया है। नेहा धूपिया 3 अक्टूबर को बेटे को जन्म देने के बाद करीब 2 दिन तक अस्पताल में रहीं। जब अस्पताल से वो बाहर निकलीं तो अपने नन्हें मेहमान को गोद में ली हुई थीं। इसके साथ उनके पति और अभिनेता अंगद और प्यारी सी बेटी मेहर भी नजर आई थीं। अस्पताल के बाहर नेहा और अंगद ने पैपराजी को पोज भी दिए। हालांकि अभी तक नेहा ने अपने बेटे के चेहरे की झलक नहीं दिखाई है। 

 

 

 

 




Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments