पुलिस पर की फायरिंग
डीसीपी ईस्ट प्रमोद कुमार के मुताबिक राजकुमार दूबे का बहु और बेटे से बीते कुछ महीने से विवाद चल रहा था। रविवार को भी पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था। राजकुमार के बेटे सिद्धार्थ ने पुलिस को सूचना दी थी कि लड़ाई झगड़ा हो रहा है। लोकल चौकी इंजार्च हिमांशू और सिपाहियों के साथ आए थे। चौकी इंचार्ज के आते ही फायरिंग शुरू कर दी थी। फायरिंग होने की सूचना मिली तो पूरा फोर्स मौके पर पहुंचा।
तीन पुलिस कर्मी घायल
डीसीपी ने बताया कि पुलिस टीम ने समझा कार शांत कराया है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हैं। एसआई के हाथ में छर्रा लगा है, दो और लोगों के मामूली चोटें आईं हैं। लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से फायरिंग का होना बताया गया है। घर के अंदर सर्च अभियान चल रहा है। इसमें हमें खाली और जिंदा कारतूस मिले हैं। दो घंटे के अंदर लगभग 30 से 40 राउंट फायरिंग की गई है। एक रिवाल्वर होने की भी सूचना थी, जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि एक बड़ी घटना होने से बच गई।
जान से मारने की दे रहे थे धमकी
राजकुमार के छोटे बेटे ने बताया कि सुबह के वक्त पिता और भाई के बीच बहस हो रही थी। कुछ देर में दोनों लोगों के बीच गाली-गलौच शुरू हो गई। पिता ने भाई और भाभी को कमरे में बंद कर दिया और पेट्रोल से जान से मारने की धमकी देने लगे। भाईया को ट्वायलेट जाना था, लेकिन वो दरवाजा नहीं खोल रहे थे। इसके साथ ही फायरिंग कर रहे थे।