Thursday, March 30, 2023
HomeUttar Pradeshअवैध रूप से आगरा में रह रहे थे 5 बांग्लादेशी गिरफ्तार

अवैध रूप से आगरा में रह रहे थे 5 बांग्लादेशी गिरफ्तार

आगरा: यूपी की आगरा पुलिस ने थाना ताजगंज क्षेत्र में रहने वाले 5 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। यह लोग अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। इनमें से एक महिला लोगों को भारत में घुसपैठ कराने में सहयोग करती थी। पुलिस ने सभी लोगों को जेल भेज दिया है। एक बांग्लादेशी महिला के पास पुलिस को पासपोर्ट मिला है। पकड़े गए लोगों में 2 महिलाएं भी शामिल है।

बता दें कि आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 14 के मैदान में बांग्लादेशियों की अवैध बस्ती मिली थी। इंटेलिजेंस के इनपुट के आधार पर सिकंदरा पुलिस ने 32 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था। सभी लोग अवैध रूप से भारत में निवास कर रहे थे। इनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। पुलिस की पड़ताल में कई लोगों के पास फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड मिले थे। पुलिस ने 32 लोगों को जेल भेज दिया था।

जन्नत कराती थी घुसपैठ
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आगरा जिला जेल में बंद बांग्लादेशियों से मिलने के लिए कुछ लोग आए थे। इनमें बांग्लादेशी जन्नत आरा भी शामिल थी। जन्नत आरा बांग्लादेशियों को भारत में घुसपैठ कराती थी। उसने बताया कि उसका पति अजीजुर गाजी भारत में लंबे समय से रह रहा है।

इन लोगों को किया गया गिरफ्तार
इब्राहिम शेख निवासी जौसुर बांग्लादेश, अजीजुर गाजी उसकी पत्नी जन्नत आरा, राजू शेख उसकी पत्नी मुक्ता शेख निवासी जिला खुलना बांग्लादेश को गिरफ्तार किया है। मुक्ता शेख के बच्चा भी है। आरोपितों से फर्जी आधार कार्ड, कोविड टीकाकरण का प्रमाण पत्र, चार मोबाइल व जिला जेल में मुलाकात की पर्ची बरामद हुई है।


Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments