Uttar Pradesh

अयोध्या में 5 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला, दूरदर्शन पर होगा प्रसारण


साक्षी श्रीवास्तव, अयोध्या
रामनगरी अयोध्या में एक बार फिर फिल्मी हस्तियां रामलीला में नजर आएंगी। 5 अक्टूबर से अयोध्या में रामलीला शुरू होगी। जिसका दूरदर्शन और सोशल मीडिया पर प्रसारण होगा। इस साल भी डिजिटल माध्यम से दर्शकों के ल‍िए रामलीला का लाइव टेलीकास्‍ट क‍िया जाएगा। पिछले साल की तुलना में इस साल 50 करोड़ दर्शकों को अयोध्या की रामलीला से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

राम भक्तों की इंतजार की घड़ियां खत्म संस्कृत एवं पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी रामलीला का भूमि पूजन करेंगे। रामलीला में फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, बिंदु सिंह दारा हनुमान बनेंगे। पिछले वर्ष अयोध्या की रामलीला को दर्शको ने खूब सराहा और इस वर्ष भी डिजिटल माध्यम के जरिए इस रामलीला का शाम को 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक दूरदर्शन और सोशल मीडिया पर प्रसारण होगा।


पिछले साल 16 करोड़ दर्शकों ने देखा था
पिछले साल महामारी को ध्यान में रखते हुए और भक्तों की आस्था का ख्याल रखकर रामलीला को वर्चुअल तौर पर सभी दर्शकों तक पहुंचाया गया था। पिछले वर्ष अयोध्या की रामलीला को 16 करोड़ दर्शकों ने देखा था। ठीक उसी तरह इस वर्ष भी रामलीला को वर्चुअली दिखाया जाएगा। इस रामलीला को डिजिटल माध्यम से 50 करोड़ दर्शकों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button